ghu.nghchii meaning in hindi
घुँघची के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
एक प्रकार की मोटी बेल जो प्रायः जंगलों में बड़ी-बड़ी झाड़ियों के ऊपर फैली हुई पाई जाती है
विशेष
. इसकी पत्तियाँ इमली की पत्तियों की सी और खाने में कुछ मीठी होती हैं और फूल सेम के फूलों के समान होते हैं। फूलों के झड़ जाने पर मटर की तरह की फलियाँ गुच्छों में लगती हैं जो जाड़े में सूखकर फट जाती हैं और जिनके अंदर के लाल-लाल बीज दिखाई पड़ते हैं। ये ही बीज घुँघची या गुंजा के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनका सारा अंग लाल होता है केवल मुख पर छोटा सा काला छोटा रहता है जो बहुत सुंदर लगता है। सफे़द रंग की घुँघची भी होती है, जिसके मुँह पर काला दाग नहीं होता। मुलेठी या जेठी मधु इसी घुँघची की जड़ है। वैद्यक में घुँघची कड़ुई, बलकारक, केश और त्वचा को हितकारी तथा व्रण, कुष्ट, गंज इत्यादि को दूर करने वाली मानी जाती है। जड़ और पत्ते विषनाशक कहे जाते हैं। सफे़द घुँघची वशीकरण की सामग्री मानी जाती है। -
घुँघची लता के बीज, गुंजा
उदाहरण
. बच्चे खेलने के लिए घुँघची बीन रहे हैं। -
एक तौल जो एक रत्ती का बीसवाँ भाग होता है
विशेष
. प्राचीन काल में तौल में घुँघची का अत्यधिक उपयोग होता था।उदाहरण
. कंचन घुंघची आनि तुला एकै मैं तौले।
घुँघची के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएघुँघची के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएघुँघची के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a small red and black seed of Abrus precatorius
घुँघची के कन्नौजी अर्थ
घुँघुची
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- देखिए : घुँघचिया
घुँघची के ब्रज अर्थ
घुँघुची
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
एक प्रकार की जंगली बेल के लाल-काले रंग के फल जिन्हें रत्ती की तौल के रूप में प्रयोग में लाया जाता है
उदाहरण
. सूर सुमेरु कूट की सरबरि, क्यों पूर्ज घुँघुची।
घुँघची के मगही अर्थ
घुंघची
संज्ञा
- एक जंगली लत्ता और उसका आधा लाल और आधा काला गोल-छोटा फल, गुंजा, रत्ती, करजनी
घुँघची के मालवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- गुंजा, लाल चरमू
- रत्ती भर का तोल
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा