गिनना

गिनना के अर्थ :

गिनना के अँग्रेज़ी अर्थ

Transitive verb

  • to count, to enumerate

गिनना के हिंदी अर्थ

गनना, गिणना

संस्कृत ; सकर्मक क्रिया

  • वस्तुओँ को समूह से तथा एक दूसरी से अलग अलग करके उनकी संख्या निश्चित करना, गणना करना, शुमार करना, संयो॰— जाना, — ड़ालना, —देना, —रखना, —लेना
  • गणित करना, हिसाब लगाना, जैसे,—ज्योतिषी ने गिन गिनाकार कह दिया है कि मुहूर्त इच्छा है,
  • कुछ महत्व का समझना, मान करना, प्रतिष्ठा करना, कुछ समझना खातिर में लागा, जैसे —वाहाँ तुम्हारे ऐसों की गिनता कौन है ?
  • वस्तुओं अथवा उनके समूहों की कुल संख्या जानने के लिए उनकी-नियमित क्रम से गणना करना। जैसे-आम या रुपए गिनना। पद-गिन-गिनकर = (क) अच्छी और पूरी तरह से। जैसे-गिन गिनकर मारना या सुनाना। (ख) एक-एक करके और बहत कठिनता से। जैसे-गिन-गिनकर दिन बिताना। (ग) बहुत धीरे धीरे भौर साव धानता से। जैसे-गिन-गिनकर पैर रखना।
  • संख्यासूचक अंकों का नियमित क्रम से उच्चारण करना, गिनती करना

संज्ञा

  • बहुत सी चीजों का एक दो तीन करते हुए गिनने की क्रिया या भाव

    उदाहरण
    . वह बचपन से ही गिनने में निपुण है ।


हिंदी ; सकर्मक क्रिया

  • 'गिनना'

    उदाहरण
    . गिण शत्रु मित्र मारण गवण, शत्रुदास ऊदास उर ।

गिनना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • संख्या निश्चित करना

गिनना के हरियाणवी अर्थ

गिणणा

सकर्मक क्रिया

  • गिनती करना, हिसाब लगाना
  • महत्त्व देना

    उदाहरण
    . तूह मनैं गि तै गा पर ईब्बै बखत ना पड्या सै


सकर्मक क्रिया

  • दे. गिणणा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा