gobhii meaning in hindi
गोभी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
एक प्रकार की घास, जिसके पत्ते लंबे, खरखरे, कटावदार और फूलगोभी के पत्तों के रंग के होतो हैं, गोजिया, बनगोभी
विशेष
. इसमें पीले रंग के चक्राकार फूल लगते हैं और पत्तों के बीच में एक बाल निकलती है। इसे पशु बड़े चाव से खाते हैं। वैद्यक में यह शीतल, कडुई, हल्की, वातकारक और कफ, पित्त, खाँसी, रुधिर विकार, अरुचि, फोड़ा, ज्वर और सब प्रकार के विष का दोष दूर करने वाली मानी गई है। -
एक प्रकार का शाक
विशेष
. इसकी खेती इधर कुछ दिनों भारत में अधिकता से होने लगी है। वनस्पति शास्त्र के ज्ञाता इसके क्षुप को रोई या सरसों की जाति का मानते हैं। यह तीन प्रकार की होती है—फूल गोभी, गाँठगोभी (देखिए : 'गाँठगोभी' ) और पातगोभी या करमकल्ला। (देखिए : 'करमकल्ला')। फूलगोभी को साधारणतः गोभी ही कहते हैं। इसका डंठल, जो ज़मीन में गड़ा होता है, साधारण गन्ने के बराबर मोटा होता है और एक बालिश्त या इससे कुछ अधिक लंबा होता है। इसके ऊपर चारों-ओर चौडे़, मोटे और बड़े पत्ते होते हैं जिनके बीच में बहुत छोटे-छोटे मुँह बँधे फूलों का गुथा हुआ समूह रहता है। खिले हुए फूलोंवाली गोभी ख़राब समझी जाती है। यह कार्तिक के अंत तक तैयार हो जाती है और जाड़े भर रहती है। इसके फूल की तरकारी बनती है और मुलायम पत्तों का साग बनाया जाता है। यह सुखाकर भी रखी जाती है और दूसरी ऋतुओं में काम आती है। - एक प्रसिद्ध पौधा जिसकी सब्ज़ी बनती है और जिसकी तीन प्रमुख किस्में होती हैं- फूलगोभी, गाँठगोभी और पत्तागोभी
- पौधों का गोभ नामक एक रोग
संज्ञा, पुल्लिंग
- शृगाल, सियार, गीदड़
- पृथ्वी (डिंगल)
गोभी के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएगोभी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएगोभी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- cauliflower
गोभी के अवधी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- गोभी का पेड़ या फूल
गोभी के कन्नौजी अर्थ
- गोभी फूल. 2. एक प्रकार की घास
गोभी के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- कुसिआर आटिक अङ्कुर
Noun
- shoot sprung out of soil.
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा