गोलक

गोलक के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

गोलक के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गोलोक
  • कोई गोलाकार पिंड, ढेला, डला
  • मिट्टी का बना कुंडा, बड़ा घड़ा, मटका
  • विधवा स्त्री की वह संतान जो उसके जार या यार से उत्पन्न हो, विधवा का जारज पुत्र
  • वह संदूक़ या थैला जिसमें बिक्री, कर द्वारा या और किसी प्रकार से आई हुई रोज़ाना आमदानी रखी जाती है, गल्ला, गुल्लक
  • वह संदूक़ या थैली आदि जिसमें किसी विशेष कार्य के लिए थोड़ा-थोड़ा धन संग्रह करके रखा जाए, वह पात्र जिसमें रुपया-पैसा संग्रह किया जाता है
  • फूलों का निकला हुआ सार, इत्र
  • आँख का डेला

    उदाहरण
    . जोगवहिं प्रभु सिय लकनहिं कैसे। पलक बिलोचन गोलक जैसे। . अति उनींद अलसात कर्मगति गोलक चपल सिथिल रछु थोरे।

  • आँख की पुतली

    उदाहरण
    . उनके हित उनहीं बने कोऊ करौ अनेक। फिरत काक गोलक भयौ दुहूँ देह ज्यों एक।

  • कई ग्रहों का योग
  • काठ की गेंद
  • गुंबद

    उदाहरण
    . बिसुकरमा मनु मनि खंभ पै उडगण को गोलक धरयो।

गोलक के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

गोलक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • see गुल्लक
  • ball (as eye-ball नेत्र-गोलक)

गोलक के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गोलाकर छोटा-सा मिट्टी या टिन का डिब्बा जिसमें बच्चे पैसा जमा करते हैं, गुल्लक

Noun, Masculine

  • a small box, a container of tin or clay with a slit through which coins or currency notes are dropped by children to accumulate money.

गोलक के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दुकान पर बिक्री के पैसे रखने की पेटी, गुल्लक

गोलक के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गोल पिंड

    उदाहरण
    . मदन जाल गोलक से भौंरा।

  • विधवा का जारज पुत्र

    उदाहरण
    . लेते राखि पलक गोलक ज्यों।

  • गुल्लक
  • मिट्टी का कुंडा
  • आँख की पुतली
  • पुष्प-सार

गोलक के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंडाकार पिंड
  • एक छेनी

Noun, Masculine

  • ball
  • a chisel

गोलक के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पैसे रखने का डिब्बा, गुल्लक
  • अंटी खेलने का गड्ढा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा