gophan meaning in hindi
गोफन के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
खेत के आस-पास पक्षियों को उड़ाने या मारने के लिए रस्सी के एक सिरे पर बुना हुआ छींके के आकार का एक जाल, ढेलवाँस, फन्नी
विशेष
. इसमें ढेले, पत्थर, कंकड़ आदि भरकर रस्सी की सहायता से सिर के ऊपर चारों ओर घुमाते हैं और जिसमें से बड़े वेग से निकले हुए ढेले, कंकड़ आदि की बहुत तेज़ चोट लगती है। पहले कभी-कभी छोटी मोटी लड़ाइयों में भी शत्रुओं पर मिट्टी आदि के गोले चलाने के लिए इसका व्यवहार होता था।उदाहरण
. मंगल गोफन चलाने में माहिर है।
गोफन के मालवी अर्थ
गोफण
संज्ञा, पुल्लिंग
- छींके की तरह का वह जाल जिसमें पत्थर, ढेले आदि रखकर शत्रुओं, जानवरों, पक्षियों आदि पर फेंका जाता है, बँटा हुआ मोटा डोरा
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा