gurutvaakarshaN meaning in hindi
गुरुत्वाकर्षण के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
(भौतिक विज्ञान) पृथ्वी की वह आकर्षण शक्ति जिसके द्वारा वह सभी वस्तुओं को अपनी ओर खींच लेती है
विशेष
. इस आकर्षण शक्ति का थोड़ा बहुत पता भास्कराचार्य को 1200 संवत् में लगा था। उन्होंने अपने सिद्धांत शिरोमणि मे स्पष्ट लिखा है—'आकृष्टशक्तिश्च मही तया यत् खस्थं गुरुस्वाभिमुखं स्वशक्तया। आकृष्टते तत्पततीव भाति, समे समंतात् क्व पतत्वियं खे।' अर्थात् पृथ्वी में आकर्षण शक्ति है, इसी से वह आकाशस्थ (निराधार) भारी पदार्थों को अपनी ओर खींचती है; जो पदार्थ गिरते हैं वे पृथ्वी के आकर्षण से ही गिरते हैं। यूरोप में गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का पता सन् 1687 ई॰ में न्यूटन को लगा। उसने अपने बगीचे में पेड़ से फल नीचे गिरते देखा। उसने सोचा कि यह फल जो ऊपर या अगल बगल की ओर न जाकर नीचे की ओर गिरा उसका कारण पृथ्वी ती आकर्षण शक्ति है। इस आकर्षण की विशेषता है कि यह उत्पन्न और नष्ट नहीं किया जा सकता और न कोई व्यवधान बीच में पड़ने से उसमें कुछ रुकावट या अंतर डालता है। - पिंडों की एक-दूसरे को आकृष्ट करने की वृत्ति
गुरुत्वाकर्षण के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- gravity
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा