गूढ़

गूढ़ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

गूढ़ के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • occult, mysterious
  • abstruse
  • obscure

गूढ़ के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • ढका हुआ, छिपा हुआ, गुप्त
  • जिसमें बहुत सा अभिप्राय छिपा हो, अभिप्रायगर्भित, अर्थगर्भित, गंभीर

    उदाहरण
    . कह मुनि विहँसि गूढ़ मृदु बानी। सुना तुम्हारि सकल गुण खानी। . उसकी बातें अत्यंत गूढ़ होती हैं।

  • जिसका आशय जल्दी न समझ में आए, अबोधगम्य, कठिन, जटिल, गहन, मुश्किल

    उदाहरण
    . अध्यात्म एक गूढ़ विषय है।

  • ऐसी बात या विषय जिसको समझना आसान न हो, पेंचीदा, दुरूह, उलझा हुआ
  • गूढ़ोक्ति अलंकार

संज्ञा, पुल्लिंग

  • स्मृति में पाँच प्रकार की साक्षियों में से एक साक्षी जिसे अर्थी ने प्रत्यर्थी का वचन सुना दिया हो
  • एक अलंकार जिसे सूक्ष्म भी कहते हैं, गूढ़ोत्तर, गूढ़ोक्ति

    विशेष
    . सूक्ष्म, पर्यायोक्ति और विवृतोक्ति नामक अलंकार सब इसी के अंतर्गत आ सकते हैं।

  • एकांत या निर्जन स्थान
  • रहस्य, भेद
  • गुप्तांग

गूढ़ के अंगिका अर्थ

गूढ़

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रहस्य, गुप्त, छिपा हुआ, जटिल, कठिन

गूढ़ के अवधी अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • कठिन
  • पते का, असली

गूढ़ के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • ढका हुआ, गुप्त. 2. समझने में कठिन. 3. जिसमें कोई छिपा अर्थ या व्यंग्य हो

गूढ़ के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गुप्त, छिपा हुआ

गूढ़ के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • प्रच्छन्न, छिपा हुआ
  • गहन

Adjective

  • hidden, abstruse

गूढ़ के मालवी अर्थ

गूढ़

विशेषण

  • गुप्त, रहस्यमय।

अन्य भारतीय भाषाओं में गूढ़ के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

मख्फ़ी - مخفی

दक़ीक़ - دقیق

पंजाबी अर्थ :

गूढ़ - ਗੂਢ਼

ओखा - ਓਖਾ

गुजराती अर्थ :

गुप्त - ગુપ્ત

गूढ़ - ગૂઢ

समजवुं मुश्केल - સમજવું મુશ્કેલ

गहन - ગહન

कोंकणी अर्थ :

लिपल्लो

अवघड

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा