हंडिया

हंडिया के अर्थ :

हंडिया के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बड़े लोटे के आकार का मिट्टी का बरतन जिसमें चावल दाल पकाते या कोई वस्तु रखते हैं, मिट्टी की देगची, हाँडी
  • हंडिया के प्रकार का शीशे का एक पात्र जिसे शोभा के लिए छत में लटकाते और जिसमें मोमबत्ती जलाई जाती है
  • जौ, चावल आदि सड़ाकर बनाई हुई शराब

पुल्लिंग

  • हंडिया के प्रकार का शीशे का एक पात्र जिसे शोभा के लिए छत में लटकाते और जिसमें मोमबत्ती जलाई जाती है

हंडिया के अंगिका अर्थ

हँडिया

  • मिट्टी का पात्र

हंडिया के कन्नौजी अर्थ

हँडिया

  • एक प्रकार का मिट्टी का पका हुआ पात्र
  • दूध पकाने का पात्र, दुधहँडी

हंडिया के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रकार का मिट्टी का बरतन, भोजन पकाने का बरतन

Noun, Feminine

  • small earthen cooking pot.

हंडिया के बघेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मिट्टी का पात्र जिसमें चावल पकता है

हंडिया के बज्जिका अर्थ

  • मिट्टी की हाँडी

हंडिया के बुंदेली अर्थ

संज्ञा

  • मिट्टी का एक प्रकार का बरतन, भोजन पकाने का मिट्टी का पात्र, दाल आदि का पकाने का मिट्टी का बरतन, छोटी हाँडी, हंडी
  • शीशे की झाड़, फ़ानूस

हंडिया के ब्रज अर्थ

हँडिया

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मिट्टी का छोटा बटलोईनुमा पात्र
  • रोशनी करने के लिए काँच की बनी वस्तु विशेष

हंडिया के मालवी अर्थ

  • हाँडी, मिट्टी का बरतन

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा