hinduu meaning in hindi
हिंदू के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
भारतवर्ष में बसने वाली आर्य जाति के वंशज जो भारत में पल्लवित आर्य धर्म, संस्कार और समाज व्यवस्था को मानते चले आ रहे हैं, भारतीय आर्यों के वर्तमान भारतीय वंशज जो वेदों, स्मृतियों,पुराणों आदि को अपने धर्मग्रंथ मानते हैं, वेद, स्मृति, पुराण आदि अथवा इनमें से किसी एक के अनुसार चलने वाला, भारतीय आर्य धर्म का अनुयायी
विशेष
. हिंदू नाम प्राचीन पारसियों का दिया हुआ है जो उनके द्वारा संसार में सर्वत्र प्रचलित हुआ। प्राचीन भारतीय आर्य अपनी धर्म व्यवस्था को 'वर्णाश्रम धर्म' के नाम से पुकारते थे। प्राचीन अनार्य द्रविड़ जातियों को उन्होंने अपने समाज में मिलाया, पर उन्हें अपनी वर्ण व्यवस्था के भीतर करके अर्थात् सिद्धांत रूप में किसी आर्य ऋषि, राजा इत्यादि की संतति मानकर। पीछे शक, हूण और यवन आदि भी मिले। भारतीय आर्य अपनी धर्म व्यवस्था को मज़हब की तरह फैलाते नहीं थे, आस-पास की या आई हुई जातियाँ उसे सभ्यता के संस्कार के रूप में आपसे आप ग्रहण करती थीं। प्राचीन काल में आर्य सभ्यता के दो केंद्र थे-भारत और पारस। इन दोनों में भेद बहुत कम था। हूणों ने पहले पारसी सभ्यता ग्रहण की, फिर भारत में आकर वे भारतीय आर्यों से मिले। शक जाति तो आर्य जाति की ही एक शाखा थी।
हिंदू के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएहिंदू के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- (a) Hindu
हिंदू के अंगिका अर्थ
हिन्दू
संज्ञा, पुल्लिंग
- वर्णाश्रम धर्मी
हिंदू के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- वेदोक्त विचारों के आधार पर बने आचार-व्यवहार, रीति-रिवाज, समाज व्यवस्था, धर्म आदि में किसी न किसी रूप में विश्वास करने और उन पर चलने वाला भारतीय
हिंदू के बुंदेली अर्थ
हिन्दू
विशेषण, स्त्रीलिंग
- जो लोग वेद सम्मत धर्म और संप्रदायों को मानते या सनातन जीवन मूल्यों के अनुसार जीवन जीते हैं
हिंदू के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- वैदिक या आर्य मतावलंबी
हिंदू के मैथिली अर्थ
हिन्दू
संज्ञा, पुल्लिंग
- वैदिक धर्मावलंबी लोग
Noun, Masculine
- followers of Vedic religion
हिंदू के मालवी अर्थ
हिन्दू
संज्ञा, पुल्लिंग
- हिंदू धर्म के अनुयायी
हिंदू के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाला, पुनर्जन्म, कर्म के अनुसार फलभोग में विश्वास रखने वाला
- हिंदू धर्म का अनुयायी जिसकी प्रमुख पहचान सिर की चोटी है
- गोपालक, गऊ की पूजा करने वाला
- शरणागत की रक्षा करने वाला
- भारत का निवासी
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा