हिंसा

हिंसा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

हिंसा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • violence

हिंसा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्राणियों को मारने-काटने और शारीरिक कष्ट देने की वृत्ति, जीवों को मारना या सताना, प्राण मारना या कष्ट देना, घात, मारण, हत्या, वध, पीड़ा

    विशेष
    . जीव की हत्या करना या उसे किसी प्रकार का कष्ट पहुँचाना प्रायः सभी धर्मों में पाप माना गया है।

    उदाहरण
    . गाँधीजी हिंसा के विरोधी थे।

  • किसी को किसी प्रकार की हानि पहुँचाना, अनिष्ट करना, अपकार करना

    विशेष
    . हिंसा तीन प्रकार से हो सकती है—मनसा, वाचा और कर्मणा, पुराणों में हिंसा लोभ की कन्या और अधर्म की भार्या कही गई है जैन शास्त्रानुसार हिंसा चार प्रकार की होती है— आकुट्टी हिंसा, दर्प हिंसा, प्रसाद हिंसा और कल्प हिंसा। उच्चाटन, मारण आदि ऐसे तांत्रिक प्रयोग हैं जिनसे दूसरों का अनिष्ट होता हो।

  • दो व्यक्तियों या दो समूहों में आपसी झड़प के फलस्वरूप होने वाली शारीरिक या मानसिक हानि
  • लूट, डकैती

हिंसा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

हिंसा के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • हत्या, बध

हिंसा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • घात, हत्या, मारण. 2. चोट या हानि पहुँचाना. 3. क्षति. 4. बुराई. 5. लूट, चोरी

हिंसा के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हत्या, वध, परपीड़न
  • हानि पहुँचाना

हिंसा के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्राणियों को मारना या अत्यंत कष्ट देना

    उदाहरण
    . हिसा करि पोषत तन मन सुख, उर अपराध न आने।

  • हानि पहुँचाना, अनिष्ट

हिंसा के मैथिली अर्थ

  • प्राणीकें मारब/सताएब
  • slaying, murdering, violence, injury.

हिंसा के मालवी अर्थ

विशेषण

  • हत्या करना, हानि पहुँचान।

अन्य भारतीय भाषाओं में हिंसा के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

क़त्ल - قتل

तशद्दुद - تشدّد

पंजाबी अर्थ :

हिंसा - ਹਿਂਸਾ

गुजराती अर्थ :

हिंसा - હિંસા

कोंकणी अर्थ :

हत्या

वध

हिंसा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा