जान

जान के अर्थ :

जान के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्राण,

    उदाहरण
    . उदा. जान देवौ-अत्यधिक प्रेम करना, जान निकरवो मर जाना, जान पहचान-परिचय, जान बचाबो-प्राण की रक्षा करना, जान में जान आवो-ढाँढस बाँधना, सांत्वना देना,

जान के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • life, animation
  • stamina, vitality
  • energy
  • essence
  • spirit
  • sweetheart
  • darling

जान के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ज्ञान, जानकारी, कारी

    उदाहरण
    . हमारी जान में तो कोई ऐसा आदमी नहीं है।

  • समझ, अनुमान, अनुमान, ख़याल, राय

    विशेष
    . इस शब्द का प्रयोग समास में या 'में' विभक्ति के साथ ही होता है। इसके लिंग के विषय में भी मतभेद है। पुंलिग और स्त्रीलिंग दोनों में प्रयोग प्राप्त होते हैं।

    उदाहरण
    . मेरे जान इन्हहिं बोलिबे कारन चतुर जनक ठयो ठाट हतोरी।

  • परिचय

विशेषण

  • सुजान, जानकार, ज्ञानवान, चतुर

    उदाहरण
    . प्रेम समुद्र रूप रस गहिरे कैसे लागै घाट। बेकायो है जान कहावत जानपनो कि कहा परी बाट। . जानकी जीवन जान न जान्यो तौ जान कहावत जान्यौ कहा है।


संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'जानु'
  • देखिए : 'यान'

फ़ारसी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी प्राणी या वस्तु को गतिमान या संचालित करने वाला तत्व या शक्ति, प्राणियों की वह चेतन शक्ति जिससे वे जीवित रहते हैं, प्राणशक्ति, शारीरिक क्षमता, जीवन, प्राण, जीव, प्राणवायु, दम

    उदाहरण
    . जान है तो जहान है।

  • बल, शक्ति, बूता, सामर्थ्य

    उदाहरण
    . अब किसी में कुछ जान नहीं है जो तुम्हारा सामना करने आए।

  • किसी वस्तु या कृति आदि की शोभा बढ़ाने वाला तत्व, सार-तत्व, सबसे उत्तम अंश

    उदाहरण
    . अलंकारिकता और मुहावरेदार भाषा कविता की जान होती है।

  • अच्छा या सुंदर करनेवाली वस्तु, शोभा बढ़ानेवाली वस्तु, मज़ेदार करनेवाली चीज़, चटकीला करनेवाली चीज़

    उदाहरण
    . मसाला ही तो तरकारी की जान है।

  • जीवित प्राणी

    उदाहरण
    . तैराकों की वजह से बाढ़ में डूब रही कई जानें बच गईं।

  • जीवंतता, प्रेरणा, स्फूर्ति
  • आधारभूत गुण
  • (लाक्षणिक) सौंदर्य, लालित्य, रस का गुण
  • किसी प्रिय के लिए किया जाने वाला संबोधन, 'जाँ' के रूप में समासांत में भी प्रयुक्त
  • प्रेयसी, प्रिय, प्रेमी, पत्नी
  • बहुत प्यारी चीज़
  • किसी वस्तु या कृति आदि की शोभा बढ़ाने वाला तत्व; सार-तत्व, जैसे- अलंकारिकता और मुहावरेदार भाषा इस ग्रंथ की है

देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • बारात

    उदाहरण
    . जान पराई में अहमक बच्चे, कपड़े भी फट्टे देह भी ट्टट्टे। (कहावत) . कर जोड़े राजा कहइ,चालउ चउरासी राय की जान।

जान के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

जान के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्राण
  • ज्ञान
  • अनुमान

जान के अवधी अर्थ

फ़ारसी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्राण

जान के कन्नौजी अर्थ

जाँ

फ़ारसी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्राण
  • बल, दम
  • सार, तत्त्व
  • अति प्यारी वस्तु
  • प्रिय जन का सम्बोधन

फ़ारसी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • जान

जान के गढ़वाली अर्थ

जाऽन

सर्वनाम

  • जिससे, जिसके कारण, जिसके द्वारा

    उदाहरण
    . वो दण्डि मां डूबगि जाऽन वे कि मौत हवे गि। अर्थात् वह ताल में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयी।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्राण, जीवन

Pronoun

  • owing to, through which

Noun, Masculine

  • life

जान के ब्रज अर्थ

जानि

स्त्रीलिंग

  • जीवन, प्राण

विशेषण

  • प्रिय

    उदाहरण
    . जान मिले तो जहान मिल।


स्त्रीलिंग

  • जानकारी, ज्ञान

    उदाहरण
    . बोधा अपने जान.की, सबै बताए देतु।

  • समझ, अनुमान

पुल्लिंग

  • यान, विमान

    उदाहरण
    . घने नभ जान सों।


सकर्मक क्रिया

  • जानना

जान के मगही अर्थ

जान पहचान

संज्ञा

  • ज्ञान, जानकारी
  • अटकल, अनुमान
  • यंत्र से चलने वाली सवारी, वाहन, सवारी
  • हवा, जल या धरती पर चलने वाला वाहन
  • प्राण, जीव, जीवात्मा, प्राणवायु
  • बल-बूता, दमखम
  • सुंदर या सुशोभित करने वाली वस्तु, आब
  • नर्तकी आदि के नाम के आगे लगने वाला आस्पद
  • प्रिय

  • परस्पर का परिचय; परिचित होने का भाव

जान के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • प्राण, जीवन
  • जीवंतता, चेतना, उर्जस्विता
  • जलक विस्तार, जलाच्छन भूमि

Noun

  • life.
  • spirit, vigour, vitality.
  • area covered with water.

जान के मालवी अर्थ

विशेषण

  • जीवन, ज़िंदगी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दूल्हे की बारात

संज्ञा

  • जानीवासे
  • वह डेरा जहाँ बारात ठहराई जाना है, जनवासो

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा