jaayazaa meaning in english
जायज़ा के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a scrutiny
- survey
जायज़ा के हिंदी अर्थ
जाइज़ा
संज्ञा, पुल्लिंग
-
किसी विषय से संबंधित तथ्यों के बारे में छानबीन करने का काम, जाँच-पड़ताल
उदाहरण
. गहन जायज़ा लेने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं। . इस गंभीर मामले में जायज़ा लिया जा रहा है। -
किसी चीज़ का अनुमान, अंदाज़
उदाहरण
. पहाड़ों की ऊँचाई का जायज़ा लेकर ही वहाँ की सैर की जानी चाहिए। -
निरीक्षण, परख
उदाहरण
. आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई जायज़ा लिया जा रहा है। -
किए हुए कामों का दिया या लिया जाने वाला विवरण, कैफ़ियत
उदाहरण
. शिक्षा सचिव ने स्कूलों में हुए कार्यों का जायज़ा लिया। -
हाज़िरी, गिनती, उपस्थिति
उदाहरण
. ठेकेदार का मुंशी हर दिन श्रमिकों का जायज़ा लेता है। -
हिसाब-किताब की पड़ताल, परीक्षा
उदाहरण
. उसने इस बड़ी ख़रीददारी का जायज़ा लिया।
जायज़ा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएजायज़ा से संबंधित मुहावरे
जायज़ा के कन्नौजी अर्थ
जायजा
संज्ञा, पुल्लिंग
- जाँच-पड़ताल
- अनुमान, अंदाज़
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा