jalhar meaning in hindi
जलहर के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; विशेषण
-
जलमय, जल से भरा हुआ
उदाहरण
. दादू करता करत निमिष में जल माँहे थल थाप। थल माँ है जलहर करै, ऐसा समरथ आप।
प्राकृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
मेघ, बादल
उदाहरण
. बिज्जुलियाँ नीलज्जियाँ जलहर तूँ ही लज्जि। सूनी सेज विदेस प्रिय मधुरइ मधुरइ गज्जि। -
तालाब, सरोवर, जलाशय
उदाहरण
. नैना भए अनाथ हमारे। मदन गोपाल वहाँ ते सजनी सुनियत दूर सिघारे। वे जलहर हम मीन बापुरी कैसे जियहिं निनारे। . बिरह जलाई मैं जलूँ जलती जलहर जाउ। मों देखे जलहार जलै संतों कहा बुझाउँ। . सुंदर सोल सिंगार सजि गई सरोवर पाल। चंद मुलक्यउ जल हँस्यउ जलहर कंपी पाल।
जलहर के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिए
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा