ja.njaal meaning in hindi
जँजाल के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
बंधन, फँसाव, उलझन
उदाहरण
. हदय की कबहुं न पीर घटी। दिन दिन होन छीन भई काया, दुख जंजाल जटी। . आज्ञा लै के चल्यो नुपति वहँ उत्तर दिशा विशाल। करि तप विप्र जनम जब नीन्हों, मिटयो जन्म जंजाल। - सांसारिक व्यापार जिसमें मनुष्य फँसा रहता है, मनुष्य को ईश्वर या भगवत् भजन से विमुख करने तथा उसका ध्यान अपनी ओर लगाये रखने वाली बात, माया
-
प्रपंच, झंझट, बखेड़ा
उदाहरण
. अस प्रभु दीनबंघु हरि, कारन रहित दयाल। तुलसिदास सठ ताहि भजु छाड़ि कपट जंजाल। -
एक प्रकार की बड़ी पलीतेदार बंदूक़ जिसकी नाल बहुत लंबी होती है, यह बहुत भारी होती है और दूर तक मार करती है
उदाहरण
. सूरज के सूरज गहि लुट्टिय। तुपक तेग जंजालन छुट्टिय। -
एक बड़े मुँह की तोप जिसमें कंकड़ पत्थर आदि भरकर फेंके जाते थे
विशेष
. यह बहुधा क़िले का धुस्स को तोड़ने के काम में आती थी। - पानी का भँवर
- मछलियाँ पकड़ने का बड़ा जाल
जँजाल के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएजँजाल के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- botheration
- entanglement
- embarrassment
- cares, trouble
- fuss
जँजाल के अंगिका अर्थ
जंजाल
संज्ञा, पुल्लिंग
- झंझट, बखेड़ा प्रपंच
- बड़े मुँह की तोप
जँजाल के कन्नौजी अर्थ
जंजाल
संज्ञा, पुल्लिंग
- झंझट
जँजाल के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सांसारिक व्यापार जिसमें मानव फँसा रहता है, सांसारिकता से उत्पन्न होने वाली पीड़ा
- प्रपंच, झंझट, बखेड़ा
- उलझन
जँजाल के गढ़वाली अर्थ
- झंझट, बखेड़ा, प्रपंच
- बंधन, उलझन, अटकाव, अवरोध
- perplexity, worry, bondage, trouble, hindrance.
जँजाल के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
सांसारिक माया
उदाहरण
. जंजाल में पड़ना-संकट में पड़ना। - आपत्ति, झंझट, बखेड़ा
जँजाल के ब्रज अर्थ
जंजाल, जंजार, जजाल
पुल्लिंग
-
प्रपंच, झंझट
उदाहरण
. सिव सरजा को ख्याल है, औरन को जंजाल है। -
फँसाव
उदाहरण
. छुटी एक कालं बिसाल जंजाल।
जँजाल के मगही अर्थ
संज्ञा
- प्रपंच, बखेड़ा
- बेज़रूरी, उत्तरदायित्त्व, बोझ
- फ़साद
- बंधन
जँजाल के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- झंझट, बखेड़ा, बलाए
Noun
- botheration.
जँजाल के मालवी अर्थ
जंजाल
संज्ञा, विशेषण, पुल्लिंग
- उलझन
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा