jhaa.njharii meaning in hindi

झाँझरी

झाँझरी के अर्थ :

  • स्रोत - देशज

झाँझरी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मँजीरे की तरह का गोलाकार धातु के टुकड़ों का जोड़ा जो पूजन आदि के समय बजाया जाता है, झाँझ नामक बाजा, झाल

    उदाहरण
    . बजै झाँझरी शंख नगारे। गए प्रेत सब देव अगारे।

  • झाँझन नामक पैर का गहना, पैजनी

    उदाहरण
    . झाँझरियाँ झनकेगी खरी तरकैगी तनी तनी तन कौ तन तारै।


विशेषण, स्त्रीलिंग

  • छिद्रों से भरी हुई, जिसमें बहुत से छेद हों

    उदाहरण
    . गहिरी नदिया नाव झाँझरी, बोझा अधिक भई। . कबिरा नाव त झाँजरी कूटा खेवन

  • जर्जर, जीर्ण

झाँझरी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

झाँझरी के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • झाँझ, करताल, बजाने का वाद्य
  • पैरों का आभूषण

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा