झाँकना

झाँकना के अर्थ :

झाँकना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • आड़ से, खिड़की आदि से बाहर की वस्तु को चुपके से देखना या ताकना, ओट के बग़ल में से देखना

    उदाहरण
    . जँह तँह उझकि झरोखा जाँकति जनक नगर की नारि। . नई बहू किवाड़ की ओट से झाँक रही है। . तुलसी मुदित मन जनक नगर जन झाँकति झरोखे लागी शोभा रानी पावती।

  • इधर-उधर झुककर देखना

    उदाहरण
    . खिड़की में से या छत पर से झाँकना।

  • झीखना

    उदाहरण
    . इंद्री वश न्यारी परी सुख लूटति आँखि। सूरदास संग रहै तेऊ भरै झांखि। . एहि विधि राउ मनहि मन झाँखा। देखि कुभाँति कुमति मनु माँखा।

  • आड़ या बगल में से कुछ छिप कर देखना
  • इधर-उधर झुककर देखना

    उदाहरण
    . बच्चे सूखे कुएँ में झाँक रहे हैं ।

  • कोई काम करने के लिए उसकी ओर प्रवृत्त होना

झाँकना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

झाँकना के अंगिका अर्थ

झांकना

क्रिया

  • आड़ से मुख निकालकर देखना

झाँकना के हरियाणवी अर्थ

झाँकणा

अकर्मक क्रिया

  • झुक कर देखना
  • कूएँ में झुक कर देखना
  • किसी खिड़की या छिद्र आदि से ध्यान से देखना 4. अश्लील भाव से देखना
  • आना, प्रकट होना, बहुत दिनों बाद मिलना–जिब का गया ईब झाँक्कै सै
  • संशकित दृष्टि से देखना
  • व्यर्थ की बाधा डालना

अकर्मक क्रिया

  • दे. झाँकणा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा