झलक

झलक के अर्थ :

झलक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a glimpse
  • semblance
  • adumbration

झलक के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चमक, दमक, प्रकाश, प्रभा, द्युति, आभा

    उदाहरण
    . मनि खंभन प्रतिबिंब झलक छबि छलकि रहै भारी आँगनै ।

  • आकृति का आभास, प्रतिबिंब, जैसे,—वे खाली एक झलक दिखलाकर चले गए

    उदाहरण
    . मकराकृत कुंडल की झलकैं इतहूँ भूज मूल में छाप परी री ।

झलक के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

झलक के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • थोड़ा-थोड़ा दिखाई देना, नमुना, आभा द्युति, चमक, प्रतिबिम्ब

झलक के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चमक. 2. आभास. 3. क्षणिक अधूरा दर्शन

झलक के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • क्षणिक आभास, अधूरा दर्शन, चमक; ऐसा क्षणिक दर्शन जिसमें किसी वस्तु के रूप रंग, आकार-प्रकार आदि का पूरा ज्ञान न हो पर मात्र उसका आभास मिले, चमकती आभा

झलक के ब्रज अर्थ

अकर्मक क्रिया, स्त्रीलिंग, अकर्मक

  • चमक ; आभास , परछाई, प्रतिबिंब

    उदाहरण
    . छुटी न सिसुता की झलक, झलक्यो जोबनु अंग ।

  • चमकना

    उदाहरण
    . कवि भूपन अंग नवीन विराजत मोतिनमाल हिये झलक ।

  • उद्भासित होना

    उदाहरण
    . झलकत आवै तरुनई नई जासु अंग अंग ।

  • आभासित होना

    उदाहरण
    . झीन पट मैं झुलमुली, झलकति ओप अपार ।

झलक के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • पलभर देखने का भाव; रंगत, चमक; आभास, अनुमान; प्रतिबिंब

झलक के मालवी अर्थ

  • झलकना, हल्का सा दृश्य।

अन्य भारतीय भाषाओं में झलक के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

झलक - جھلک

पंजाबी अर्थ :

झलक - ਝਲਕ

अकस - ਅਕਸ

गुजराती अर्थ :

झलक - ઝલક

प्रतिबिंब - પ્રતિબિંબ

कोंकणी अर्थ :

झळक

पडबिंब

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा