झोंका

झोंका के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

झोंका के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a blast, puff, whiff, gust, jet

झोंका के हिंदी अर्थ

झूँका

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वेग से जाने वाली किसी वस्तु के स्पर्श का आघात, तेज़ी से चलने वाली किसी चीज़ के छू जाने से उत्पन्न झटका, धक्का, झपट्टा

    उदाहरण
    . चिलचिलाती धूप थी और रह-रहकर हवा का तेज़ झोंका आ रहा था। . यह गढ़ छार होइ एक झूँके।

  • वेग से चलने वाली वायु का आघात, हवा का झटका या धक्का, वायु का प्रवाह, हवा का बहाव, झकोरा

    उदाहरण
    . ठंढी हवा का झोंका आया।

  • पानी का हिलोरा, हिलोर
  • बग़ल से लगने वाला धक्का जिसके कारण कोई वस्तु गिर पड़े या अपने स्थान से हट जाए, रेला
  • इधर से उधर झुकने या हिलने डोलने की क्रिया
  • थोड़े समय के लिए परंतु झटके से आने वाली नींद
  • ठाट, सजावट, चाल, अंदाज़

    उदाहरण
    . पहिरे राती चूनरी सिर उपरना सोहै। कटि लहंगा लीलो बन्यो झोंको जो देखि मन मोहै।

  • कुश्ती का एक पेंच

    विशेष
    . यह पेंच (दाँव) उस समय किया जाता है जब दोनों पहलवानों के हाथ एक-दूसरे की कमर पर होते हैं। इसमें एक हाथ विपक्षी के हाथ के बाहर निकालकर मोढ़े पर चढ़ाते और दूसरा बग़ल से मोढ़े पर ले जाते हैं और फिर झोंका देकर गिराते हैं।

  • थोड़े समय के लिए परंतु सहसा तथा वेगपूर्वक होनेवाली वर्षा

झोंका के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

झोंका से संबंधित मुहावरे

  • झोंके आना

    नींद के कारण झुक झुक पड़ना , ऊँघ लगना झोंका खाना

झोंका के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आवेग, आघात
  • हवा का झकोरा
  • पानी का हिलोरा

झोंका के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • तेज़ हवा का धक्का, झटका, झकोरा
  • तेज़ी से आने वाली चीज़ का धक्का
  • पानी का हिलोरा
  • भट्टी में डालने वाला ईंधन

झोंका के बुंदेली अर्थ

झोँका

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पेड़ पौधों की अंतिम प्रशाखा, पत्तों का टहनी समेत गुच्छा, हवा का झकोरा
  • गुच्छा, हवा का झौंका, धक्का, झटका, हवा का थपेड़ा

झोंका के ब्रज अर्थ

झोँका, झुका

पुल्लिंग

  • हवा का झोंका

झोंका के मगही अर्थ

झोँका

संज्ञा

  • तेज़ वेग की हवा, झकोर
  • पानी की तरंग, आगे बढ़ाने का ज़ोरदार वेग
  • झटका, आघात, धक्का

झोंका के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • झूला, हिंडोला
  • हिलोर, लहर

अन्य भारतीय भाषाओं में झोंका के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

झोंका - جھونکا

झपकी - جھپکی

पंजाबी अर्थ :

बुल्ला - ਬੁੱਲਾ

झाक - ਝਾਕ

गुजराती अर्थ :

थोड़ा समय माटे - થોડા સમય માટે

एकाएक वेगपूर्वक आवती हवा - એકાએક વેગપૂર્વક આવતી હવા

झोकुं - ઝોકું

डोलुं - ડોલું

कोंकणी अर्थ :

झुळकी

डुळकी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा