jho.nkanaa meaning in hindi

झोँकना

  • स्रोत - हिंदी

झोँकना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • झटके के साथ एकबारगी किसी वस्तु को आगे की ओर फेंकना, वेग से सामने की ओर डालना, वेग से एक चीज़ को किसी दूसरी चीज़ में गिराना, फेंककर छोड़ना, जैसे—भाड़ में पत्ते झोंकना, इंजन में कोयला झोंकना, आँख में धूल झोंकना
  • किसी अपत्ति या दुःख के स्थान में डालना, भय या कष्ट के स्थान में कर देना, बुरी जगह ठेलना

    उदाहरण
    . तुमने हमें कहाँ लाकर झोंक दिया, दिन रात आफ़त में जान पड़ी रहती है। . उसने अपनी लड़की को बुरे घर झोंक दिया

  • (व्यंग्य) तुच्छ व्यवसाय करना

    उदाहरण
    . इतने दिन दिल्ली में रहे, भाड़ झोंकते रहे।

  • किसी काम में अंधाधुंध ख़र्च करना, बहुत अधिक व्यय करना, बहुत अधिक ख़र्च करना,

    उदाहरण
    . आजकल लोग शादी-व्याह में बहुत रुपया झोंक देते हैं।

  • कार्य का बहुत अधिक भार देना, बहुत ज्यादा काम ऊपर डालना, बिना सोचे समझे काम लादना

    उदाहरण
    . तुम जो काम होता है हमारे ही ऊपर झोंक देते हो।

  • बिना विचारे आरोपित करना, दोष आदि मढ़ना, दोष लगाना

    उदाहरण
    . तुम तो सारा क़ुसूर उसी पर झोंकते हो।

  • कोई वस्तु जैसे लकड़ी आदि जलाने के लिए आग में फेंकना या लगाना

    उदाहरण
    . खाना बनाते समय सीता बार-बार भूसी आदि चूल्हे में झोंक रही थी।

  • ढकेलते या धक्का देते हुए अथवा बलपूर्वक किसी अनिष्ट, अप्रिय अथवा कष्टप्रद स्थिति की ओर अग्रसर करना, जान-बूझकर विपत्ति या संकट में डालना या फँसाना, ज़बरदस्ती आगे की ओर बढ़ाना या करना

    उदाहरण
    . तुम तो मजे में घर बैठे रहे, और मुझे तुमने इस झंझट (मुक़दमेबाजी, लड़ाई-झगड़े आदि) में झोंक दिया। . उसने उसे धक्का देकर कुएँ में झोंक दिया।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा