jild meaning in hindi
जिल्द के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
काग़ज़, चमड़े आदि से मढ़ी हुई वह दफ़्ती जो किसी पुस्तक या दस्तावेज़ों के ऊपर और नीचे उसके पृष्ठों की रक्षा के लिए लगाई जाती है, पुस्तक या दस्तावेज़ों के ऊपर लगाया जाने वाला मोटे काग़ज़, प्लास्टिक या चमड़े का आवरण
उदाहरण
. किताब को सुरक्षित रखने के लिए इस पर जिल्द लगा दो। - किसी पुस्तक का वह भाग जो पृथक् सिला हो, भाग, खंड, जैसे—दादूदयाल की बानी दो जिल्दों में छपी हैं
- पुस्तक की एक प्रति, जैसे—यह पुस्तक चार में है
- खाल, चमड़ा, खलड़ी
- शरीर के ऊपर का चमड़ा, त्वचा, जैसे—जिल्द की बीमारी
जिल्द के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएजिल्द के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएजिल्द के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएजिल्द के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- cover
- binding (of a book)
- skin
जिल्द के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पुस्तक की रक्षा के लिए उस पर लगाई या चिपकाई हुई दफ़्ती आदि
- पुस्तक की प्रति
जिल्द के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- आवरण
- बड़ी पुस्तक का एक खंड
- त्वचा, चमड़ी
जिल्द के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दफ़्ती लगाकर किसी पुस्तक, रजिस्टर आदि के आवरण की मज़बूत सिलाई, पुस्तक की जिल्दसाज़ी
Noun, Feminine
- binding cover of a book.
जिल्द के मगही अर्थ
संज्ञा
- कूट, गत्ता, काग़ज़ आदि जो किताब-कॉपी के ऊपर से सुरक्षा के लिए लगाया जाता है
- किताब आदि की एक प्रति
जिल्द के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- पुस्तक की रक्षा के लिए लगाया जाने वाला आवरण
- पुस्तक की मज़बूत सिलाई
- पुस्तक का एक खंड
Noun
- cover of book.
- binding of book.
- volume.
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा