ज्ञान

ज्ञान के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - ग्यान, गेआन, गियान, गिआन

ज्ञान के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वस्तुओं और विषयों की वह भावना जो मन या आत्मा को हो, बोध, जानकारी, प्रतीति, क्रि॰ प्र॰—होना

    उदाहरण
    . एहि बिधि चीन्हहु करहु गिआनू। . अनहद गरजे अमी रस झरै उपजे ब्रह्म गेआना । . सेवक लिए प्रेम जल झारी, खारिका ब्रह्म गियान ।

  • यथार्थ ज्ञान, सम्यक् ज्ञान, तत्वज्ञान, आत्मज्ञान, प्रमा, केवलज्ञान
  • आध्यात्मिक और धार्मिक क्षेत्रों में आत्मा और परमात्मा के पारस्परिक संबंध, उनके वास्तविक स्वरूप आदि और भौतिक जगत संसार की अनित्यता, नश्वरता आदि की होनेवाली अनुभूति

    उदाहरण
    . स्वामी विवेकानंद को कन्याकुमारी में बोध हुआ ।

  • वस्तुओं और विषयों की वह तथ्यपूर्ण, वास्तविक और संगत जानकारी जो अध्ययन, अनुभव, निरीक्षण, प्रयोग आदि के द्वारा मन या विवेक को होती है

    उदाहरण
    . उसे संस्कृत का अच्छा ज्ञान है ।

  • चेतन अवस्था में इंद्रियों आदि के द्वारा जीवों को होने वाली बाहरी वस्तुओं और विषयों की पूर्ण जानकारी या बोध
  • सिखाये या सीखे जाने वाले हित के कथन
  • बोध करने की वृत्ति या शक्ति जिसके द्वारा जीवों को अपनी आवश्यकताओं और स्थितियों के अनुसार अनेक प्रकार की अनुभूतियाँ होती हैं
  • वस्तुओं या विषयों की वह जानकारी जो मन या विवेक को होती है; बोध;
  • लोकव्यवहार में, शरीर की वह चेतना-शक्ति जिसके द्वारा जीवों, प्राणियों आदि को अपनी आवश्यकताओं और स्थितियों के अनुसार अनेक प्रकार की अनुभूतियाँ और सब बातों का परिचय होता है; आत्मसाक्षात्कार।
  • चेतन अवस्थाओं में इंद्रियों आदि के द्वारा बाहरी वस्तुओं, विषयों आदि का मन को होनेवाला परिचय या बोध। मन में होनेवाली वह धारणा या भावना जो चीजों या बातों को देखने, समझने, सुनने आदि से होती है। विशेष न्यायदर्शन में प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान और शाब्द इन चारों प्रमाणों को जान का मूल कारण या स्रोत माना गया है।

ज्ञान के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • knowable, learning
  • sense

ज्ञान के अंगिका अर्थ

गियान

विशेषण

  • ज्ञान

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ग्यान

ज्ञान के कन्नौजी अर्थ

ज्ञानु, ग्यान

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बोध जानकारी, पदार्थ का ग्रहण करने वाली मन की वृत्ति. 2. बुद्धि वृत्ति

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ज्ञान

ज्ञान के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जानकारी, बुद्धिमानी, समझदारी, साइंस, अन्तान, ज्ञानेन्द्रियों में प्राप्त अनुभव

ज्ञान के गढ़वाली अर्थ

ग्यान

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बोध, जानकारी

Noun, Masculine

  • knowledge, perception, understanding.

ज्ञान के बज्जिका अर्थ

गिआन, गेआन

संज्ञा

  • ज्ञान

विशेषण

  • ज्ञान

ज्ञान के ब्रज अर्थ

ग्यान

पुल्लिंग

  • बोध, जानकारी, इल्म

पुल्लिंग

  • ज्ञान

ज्ञान के मगही अर्थ

गेआन

संज्ञा

  • समझ, होश, सूझबुझ, समझदारी

ज्ञान के मैथिली अर्थ

गेआन

संज्ञा

  • बोध, मति, अवगति

संज्ञा, लुप्त

  • अभिज्ञता, बुद्धि

Noun

  • cognition, knowledge

Noun, Obsolete

  • wisdom.

ज्ञान के मालवी अर्थ

ग्यान

  • विज्ञान, विद्या, जानकारी

  • जानकारी, विशेष ज्ञान

अन्य भारतीय भाषाओं में ज्ञान के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

इल्म - علم

मारेफ़त - معرفت

पंजाबी अर्थ :

गिआन - ਗਿਆਨ

गुजराती अर्थ :

ज्ञान - જ્ઞાન

कोंकणी अर्थ :

गिन्यान

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा