आन

आन के अर्थ :

आन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • honour, prestige

आन के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गौरव, गर्व, मर्यादा
  • शपथ, सौगंध, क़सम, दुहाई

    उदाहरण
    . मोहिं राम राउरि आन दसरथ सपथ सब साँची कहौं।

  • विजय घोषणा

    उदाहरण
    . बार बार यों कहत सकात न, तोहिं हति लैहैं पिरान। मेरैं जान, कनकपुरी फिरिहै रामचंद्र की आन।

  • कुछ करने या न करने के संबंध में पक्का निश्चय
  • ढंग, तर्ज़, अदा, छवि

    उदाहरण
    . उस मौके़ पर बड़ौदा नरेश का इस सादगी से निकल जाना एक नई आन थी।

  • अकड़, ऐंठ, दिखावा, ठसक

    उदाहरण
    . आज तो उनकी ऐर ही आन थी।

  • काल या समय का सबसे छोटा मान
  • अदब, लिहाज़, दबाव, लज्जा, शर्म, हया, शंका, डर, भय

    उदाहरण
    . कुछ बड़ों की आन तो माना करो।

  • आग्रहपूर्वक यह कहने की क्रिया कि ऐसा ही है, होगा या होना चाहिए
  • प्रतिज्ञा, प्रण, हठ, टेक

    उदाहरण
    . वह अपनी आन न छोड़ेगा।।

  • अपने कथन की सत्यता प्रमाणित करने के उद्देश्य से ईश्वर, देवता अथवा किसी पूज्य या अतिप्रिय व्यक्ति, वस्तु आदि की दुहाई देते हुए दृढ़तापूर्वक कही हुई बात
  • अपने आपको औरों से बहुत अधिक योग्य, समर्थ या बढ़कर समझने का भाव

अरबी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • क्षण, अल्पकाल, लम्हा

    उदाहरण
    . एक ही आन में कुछ का कुछ हो गया है।


संस्कृत ; विशेषण

  • दूसरा, और

    उदाहरण
    . मुख कह आन, पेट बस आन। तेहि औगुन दस हाट बिकाना।


हिंदी ; क्रिया-विशेषण

  • आकार, उपस्थित होकर, जैसे— पत्ता पेड़ से आन गिरा

आन से संबंधित मुहावरे

आन के अंगिका अर्थ

  • प्रण, भय, सीमा

आन के अवधी अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • दूसरा

फ़ारसी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • शान

आन के कन्नौजी अर्थ

आनि

  • परंपरा, संकल्प, प्रतिज्ञा
  • मर्यादा

  • परंपरा, संकल्प, प्रतिज्ञा
  • मर्यादा

आन के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मर्यादा, गौरव, गर्व, ठसक, नाज़

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंडा, आना, या आने का सिक्का, चार पैसे का सिक्का
  • 'आना' एक रुपये का सोलहवाँ भाग जिसमें बारह पाई होती थीं, यह बोलचाल में आज भी किसी वस्तु के 1/16 का द्योतक है
  • हिन्दू धर्म रुपये में बारह आने द्रविड़मूलक है, रुपये में सोलह आने सच कहता हूँ इसी भाँति आधा

आन के गढ़वाली अर्थ

विशेषण

  • मर्यादा, सम्मान, गौरव

Adjective

  • dignity, honour, prestige.

आन के बघेली अर्थ

विशेषण

  • दूसरा, पराया, अन्य आदमी, वंश परिवार से भिन्न, बाहरी

आन के बज्जिका अर्थ

  • शान, मर्यादा
  • दूसरा

आन के ब्रज अर्थ

आनि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मर्यादा, प्रतिष्ठा

    उदाहरण
    . बंधु बाप की आन न राखें।

  • शपथ, प्रतिज्ञा

    उदाहरण
    . मानहुँगी जब करहिंगे न पुनि गमन की आन।

  • घोषणा, आदेश

    उदाहरण
    . आन राय गोविंद की सुनी माधवा विप्र।


  • अन्य, दूसरा

    उदाहरण
    . कह्यो भगवान, उपाय न आन।

  • अन्य, दूसरा

    उदाहरण
    . कह्यो भगवान, उपाय न आन।


विशेषण

  • मर्यादा, प्रतिष्ठा

    उदाहरण
    . बंधु बाप की आन न राखें।

  • शपथ, प्रतिज्ञा

    उदाहरण
    . मानहुँगी जब करहिंगे न पुनि गमन की आन।

  • घोषणा, आदेश

    उदाहरण
    . आन राय गोविंद की सुनी माधवा विप्र।

आन के भोजपुरी अर्थ

  • कोठिले का निचला छेद जिससे अनाज बाहर निकाला जाता है

    उदाहरण
    . कोठिला के आन खोल कि भभ से चाउर बहरी निकल जाव।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • अन्य, कोई दूसरा

    उदाहरण
    . आन कोई हमार एह दुख के ना बूझी।

  • hole at the lower part of a bin to take out grains.

Noun, Masculine

  • third person, another.

आन के मगही अर्थ

संज्ञा

  • प्रतिष्ठा, शान, दर्प, दंभ
  • बढ़-चढ़ कर दिखाने का भाव, प्रण, टेक
  • ईर्ष्या का भाव
  • क्षण, पल
  • (हिंदी आगमन) आने का भाव, आगमन
  • (हिंदी अन्न) कोठी या बखारी का अनाज निकालने का छेद, मोहरवा
  • बखारी या कोठी के छेद का मूंदन

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • जो अपना न हो, पराया, ग़ैर

  • दे. 'अपना-पराया

आन के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • इतर
  • भिन्न
  • उदासीन/तटस्थ पुरुष
  • कोठीक निचला मुँह

Noun, Feminine

  • other.
  • different.
  • third person, outsider.
  • outlet of claybox made for storing food-grains.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा