जोड़ाई

जोड़ाई के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

जोड़ाई के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दो या अधिक वस्तुओं को जोड़ने की क्रिया या भाव

    उदाहरण
    . इन अंकों का जोड़ सावधानीपूर्वक करना।

  • जोड़ने की मज़दूरी

    उदाहरण
    . कारीगर ने इस दीवार की जोड़ाई पाँच सौ रुपए ली।

  • दीवार आदि बचाने के लिए ईंटों या पत्थरों के टुकड़ों को एक-दूसरे पर रखकर जोड़ने की क्रिया

    उदाहरण
    . राजमिस्त्री ईंटों की जुड़ाई कर रहा है।

  • धातुओं, पीतल, ताँबा, लोहा आदि जोड़ने का काम

    उदाहरण
    . इस चैन की जोड़ाई में कितना समय लगेगा?

जोड़ाई के अंगिका अर्थ

जोड़ाई

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दो या अधिक वस्तुओं को जोड़ने का शुल्क दीवार बनाने में ईटों या पत्थरों के टुकड़ों की जोड़ने की क्रिया

जोड़ाई के कन्नौजी अर्थ

  • देखिए : जुड़ाई

जोड़ाई के मगही अर्थ

संज्ञा

  • जोड़ने की क्रिया, स्तर, ढंग या भाव; जोड़ने का पारिश्रमिक

जोड़ाई के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा