jo.Dii meaning in hindi
जोड़ी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दो समान पदार्थ, एक ही सी दो चिजें, जोड़ा, जैसे, शाल की जोड़ी, तस्बीरों की जोड़ी, किवाड़ों की जोड़ी, घोड़ों या बैलों की जोड़ी, क्रि॰ प्र॰—मिलाना, —लगाना
- एक साथ पहनने के सब कपड़े, पूरी पोशाक, जैसे,—उनके पास चार जोड़ी कपड़े हैं
- स्त्री और पुरुष, जैसे वर बधू की जोड़ी
- नर और मादा (केवल पशुओं और पक्षियों के लिये), जैसे, घोड़ों की जोड़ी, सारस की जोड़ी, मोर की जोड़ी
- दो घोड़ों या दो बैलों की गाड़ी, वह गाड़ी जिसे दो घोड़े या दो बैल खींचते हो, जैसे,—जब से ससुराल का माल आपको मिला है तबसे आप जोड़ी पर निकलते हैं
- दोनों मुगदर जिनसे कसरत करते हैं, क्रि॰ प्र॰—फेरना, —भाँजना, —हिलाना
- मजीरा, ताल
- वह जो बराबरी का हो, समान धर्म या गुण आदि वाला, जोड़
जोड़ी के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएजोड़ी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएजोड़ी के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएजोड़ी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a pair, couple
- a pair of clubs
जोड़ी के अंगिका अर्थ
जोड़ी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- स्त्री पुरूष, नर-मादा, दो घोड़ों से खीचे जाने वाली गाड़ी एक ही तरह के दो पदार्थ
जोड़ी के गढ़वाली अर्थ
- कलई पकड़ने का खेल या द्वन्द्व |
- game of power.
जोड़ी के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दो का समूह
जोड़ी के भोजपुरी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
झाल का युग्म;
उदाहरण
. राम जोड़ी बजावत बाड़न।
Noun, Feminine
- a pair of cymbals.
जोड़ी के मगही अर्थ
संज्ञा
- बैलगाड़ी, हल, बग्घी आदि में एक साथ जोते जाने वाले बैल या घोडे़; दो घोड़ों से खींची जाने वाली बग्घी; दोनों हाथों से बजाया जाने वाला कटोरीनुमा छोटा मंजीरा, कसी; कसरत करने के दोनों हाथ के दो मुद्गर
जोड़ी के मैथिली अर्थ
विशेषण
- अजोह सुखाएल (फल)|
संज्ञा
- तीन बड़द/घोड़ाबाला गाड़ी
- युगल
- गोधिआँ, सहकारी
Adjective
- dried up immature raw (fruit). For ex
Noun
- cart/ coach drawn by three bullocks/horses.
- couple, pair.
- companion, concert.
जोड़ी के मालवी अर्थ
जोड़ी
संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग
- एक ही प्रकार की दो वस्तुएँ, जोड़ा।
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा