जोंक

जोंक के अर्थ :

जोंक के हिंदी अर्थ

संज्ञा

  • पानी में रहने वाला एक प्रसिद्ध कीड़ा जो बिल्कुल थैली के आकार का होता है और जीवों के शरीर में चिपककर उनका रक्त चूसता है

    विशेष
    . इसकी छोटी-बड़ी अनेक जातियाँ होती हैं जिनमें से अधिकांश तालाबों और छोटी नदियों आदि में, कुछ तर घासों में और बहुत थोड़ी जातियाँ समुद्र में होती हैं। साधराण जोंक डेढ़-दो इंच लंबी होती है पर किसी किसी जाति की समुद्री जोंक ढाई फुट तक लंबी होती है। साधारणत: जोंक का शरीर कुछ चिपटा और कालापन मिले हरे रंग का या भूरा होता है जिन पर या तो धारियाँ या बुँदकियाँ होती हैं। आँखें इसे बहुत सी होती हैं, पर काटने और लहू चूसने की शक्ति केवल आगे मुँह की ओर ही होती है। आकार के विचार से साधारण जोंक तीन प्रकार की मानी जोती है —काग़ज़ी, मझोली और भैसिंया। सुश्रुत ने बारह प्रकार की जोंके गिनाई हैं—कृष्णा, अलपर्द्दा, इंद्रायुधा, गोचंदना, कर्बुरा और सामुद्रिक ये छह प्रकार की जोंके ज़हरीली और कपिला, पिंगला, शँकुमुखी, मूषिका, पुँडरीक- मुखी और सावरिका ये छह प्रकार की जोंके बिना ज़हर की बतलाई गई हैं। जोंक शरीर के किसी स्थान में चिपककर खू़न चूसने लगती है और पेट में खू़न भर जाने के कारण खू़ब फूल उठती है। शरीर के किसी अंग में फोडा-फुंसी या गिलटी आदि हो जाने पर वहाँ का दूषित रक्त निकाल देने के लिए लोग इसे चिपका देते हैं और जब वह खू़ब खू़न पी लेती है, तब उसे उँगलियों से खू़ब कसकर दुह लेते हैं जिससे सारा खू़न उसकी गुदा के मार्ग से निकल जाता है। भारत में बहुत प्राचीन काल से इस कार्य के लिए इसका उपयोग होता आया है। कभी-कभी पशुओं के जल पीने के समय जल के साथ जोंक भी उनके पेट में चली जाती है।

  • (लाक्षणिक) ऐसा व्यक्ति जो अपना काम निकालने के लिए बुरी तरह से पीछे पड़ता हो, वह जो अपना स्वार्थ साधने के लिए किसी के पीछे पड़ जाए, वह जो बिना अपना काम निकाले पिंड न छोड़े
  • सेवार का बनाया हुआ एक प्रकार का छनना जिससे चीनी साफ़ की जाती है, चीनी साफ़ करने की सेवार की चलनी

जोंक के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

जोंक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun

  • a leech
  • (fig) a blood- sucker, parasite

जोंक के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पानी का एक कीड़ा जो जीवों के शरीर में सटकर उनका रक्त चूसता है

जोंक के कन्नौजी अर्थ

जोंकि

  • पानी का एक कीड़ा जो प्राणियों की देह में चिपककर उनका रक्त पीता है, जलसर्पिणी

जोंक के बज्जिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पानी में रहने वाला एक जीव जो शरीर का रक्त चूसता है

जोंक के बुंदेली अर्थ

संज्ञा

  • पानी में रहने वाला कीड़ा जो शरीर में चिपककर खू़न पीता है

जोंक के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पानी में रहने वाला एक कीड़ा

जोंक के मगही अर्थ

संज्ञा

  • पानी में रहने वाला एक कीड़ा जो मनुष्य अथवा पशु के शरीर पर चिपककर खू़न चूसता है
  • अपना काम निकालने के लिए बुरी तरह पीछा पड़ने वाला व्यक्ति
  • सूदख़ोर

जोंक के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • एक अस्थिहीन जलजंतु, जलौका

Noun

  • leach.

जोंक के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • खू़न चूसने वाला कीड़ा

अन्य भारतीय भाषाओं में जोंक के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

जोक - ਜੋਕ

गुजराती अर्थ :

जळो - જળો

उर्दू अर्थ :

जोंक - جونک

कोंकणी अर्थ :

जळूं

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा