kaalraatri meaning in hindi
- स्रोत - संस्कृत
- अथवा - कालरात्री
- देखिए - कालनिशि
कालरात्रि के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- 
                                                                        अँधेरी एवं भयावनी रात
                                                                                उदाहरण 
 . भगवान कृष्ण का जन्म भादों की कालरात्रि में हुआ था।
- ब्रह्मा की रात्रि जिसमें सारी सृष्टि प्रलय को प्राप्त रहती है और केवल नारायण ही रहते हैं, प्रलय की रात
- 
                                                                        माँ दुर्गा का एक रूप जिनका शरीर अँधेरी रात की तरह काला और बाल बिखरे हुए हैं, दुर्गा का एक नाम
                                                                                उदाहरण 
 . कालरात्रि की पूजा का विधान नवरात्र के सातवें दिन होता है।
- यमराज की बहन जो सब प्राणियों का नाश करती है
- 
                                                                        ज्योतिष में रात्रि का वह भाग जिसमें किसी कार्य का आरंभ करना निषिद्ध समझा जाता है
                                                                                विशेष 
 . इसके लिए रात के दंडों के आठ सम भाग करते हैं। फिर बारों के हिसाब से एक एक दिन के लिए एक एक भाग वर्जित हैं। जैसे, रविवार को रात का छठा भाग अर्थात् 20 दंड के बाद के 4 दंड, सोमवार को चौथा भाग अर्थात् 12 दंड के बाद के 4 दंड, मंगलवार को दूसरा भाग अर्थात् 4 दंड के बाद के 4 दंड, बुधवार को सातवाँ भाग अर्थात् 24 दंड के बाद के 4 दंड, बृहस्पतिवार को पाँचवाँ भाग अर्थात 16 दंड के बाद के 4 दंड, शुक्रवार को तीसरा भाग अर्थात 8 दंड के बाद के 4 दंड और शनिवार को पहला और आठवाँ भाग अर्थात पहले 4 दंड और अंतिम 4 दंड। यह हिसाब 32 दंड की रात के लिए है। यदि रात्रि इससे कम या अधिक हो, तो उन दंडों के आठ सम भाग करके उसी क्रम से हिसाब बैठा लेना चाहिए।
- मृत्यु की रात
- दीवाली की अमावस्या
- मनुष्य की आयु में वह रात जो सतहत्तरवें वर्ष के सातवें महीने के सातवें दिन पड़ती है और जिसके बाद वह नित्य कर्म आदि से मुक्त समझा जाता है
कालरात्रि के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएकालरात्रि के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएकालरात्रि के ब्रज अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रात्रि का वह भाग जिसमें कोई काम करना निषिद्ध माना जाता है
- देखिए : 'कालनिशि'
कालरात्रि के मैथिली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- एक देवी
Noun, Feminine
- a goddess
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा
