काम-धेनु

काम-धेनु के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

काम-धेनु के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पुराणानुसार एक गाय जो सब इच्छाओं को पूरा करती है

Noun, Feminine

  • a mythical cow able to fulfil all desires

काम-धेनु के हिंदी अर्थ

कामधेनु

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक गाय जो पुराणानुसार समुद्र-मंथन से निकली थी, सुरभी

    विशेष
    . यह गाय समुद्र-मंथन से निकले चौदह रत्नों में से एक है। कहते हैं इससे जो माँगा जाय वही मिलता है।

    उदाहरण
    . कामधेनु का निवास स्थान स्वर्ग है।

  • वशिष्ठ की शबला या नंदिनी नाम की गाय

    विशेष
    . इसके कारण वशिष्ठ का विश्वमित्र से युद्ध हुआ था। विश्वमित्र एक बार बशिष्ठ के यहाँ गए। बशिष्ठ ने अपनी गाय के प्रभाव से उनका बडे़ वैभव के साथ आतिथ्य किया। विश्वमित्र लोभ करके वह गाय माँगने लगे। वशिष्ठ ने अस्वीकार किया, इसी पर दोनों में घोर युद्ध हुआ।

  • दान के लिए सोने की बनाई हुई गौ मूर्ति
  • मध्य भारत की एक नदी

    उदाहरण
    . गर्मी के दिनों में कामधेनु का जलस्तर बहुत ही कम हो जाता है।

काम-धेनु के बज्जिका अर्थ

कामधेनु

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करने वाली पौराणिक गाय

काम-धेनु के बुंदेली अर्थ

कामधेनु

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्वर्ग की गाय जो सब कामनाओं को पूरा करने वाली मानी गयी है

काम-धेनु के ब्रज अर्थ

कामधेनु

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • इच्छित फल देने वाली देवताओं की गाय जो सागर से निकले चौदह रत्नों में से एक कही जाती है
  • वशिष्ठ मुनि की शबला या नंदिनी नाम की गाय जिसके लिए विश्वामित्र से युद्ध हुआ था और जिसने महाराज दिलीप को पुत्र दिया था

अन्य भारतीय भाषाओं में कामधेनु के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

कामधेनू - کام دھینو

पंजाबी अर्थ :

कामधेन - ਕਾਮਧੇਨ

गुजराती अर्थ :

कामधेनु - કામધેનુ

कोंकणी अर्थ :

कामधेनु

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा