kachrii meaning in hindi
कचरी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
ककड़ी की जाति की एक बेल जो खेतों में फैलती है , पेंहटा , पेहँटुल , गुरम्हीं , सेंधिया
विशेष
. इसमें चार पाँच अंगुल के छोटे छोटे अंड़ाकर फल लगते हैं जो पकने परपील और खटमीठे होता हैं । कच्चे फलों को लोग काटकर सुखाते हैं और भूनकर सोंधाई या तरकारी बनाते हैं । जयपुर की कचरी खट्टी बहुत होती हैं और कड़ुई कम । पच्छिम में सोंठ और पानी में मिलाकर इसकी चटनी बनाते हैं । यह गोश्त गलाने के लिये उसमें ड़ाली जाती हैं । २ - कचरी या कच्चे पेंहटे के सुखाए हुए टुकड़े
-
सूखी कचरी की तरकारी
उदाहरण
. पापरबरी फुलौरी कचौरी । कूरबरी कचरी औ मिथौरी । -
काटकर सुखाए हुए फल मूल आदि जो तरकारी के लिये रखे जाते हैं
उदाहरण
. कुँदरू और ककोड़ा कौर । कचरी चार चचेड़ सौरे । - छिलकेदार ढ़ाल
- रुई का बिनौला या खूद
कचरी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएकचरी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- Cucumis madraspatanus (a small fruit of the melon family)
कचरी के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दाल को भिंगाकर पीसा हुआ पकोड़ी
कचरी के गढ़वाली अर्थ
- देखिए : कचमोळि
कचरी के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- कंचरी के फल, कचरिया
कचरी के ब्रज अर्थ
स्त्रीलिंग
-
बरसाती फल जो सुखाकर और तलकर खाया जाता है
उदाहरण
. कचरी चारु चिचीड़ा सौर। -
रुई का बिनौला ; छिलकेदार दाल ; कचौरी
उदाहरण
. कचरी बराबरी को चामर न भात नीको ।
कचरी के भोजपुरी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
हरा चना;
उदाहरण
. कचरी के रंग हरिअर होला।
Noun, Feminine
- green chickpea.
कचरी के मगही अर्थ
संज्ञा
- चना, मटर आदि की हरी छींमी; हरी छींमी से छुड़ाए हुए दाने; घी-तेल में तली बेसन की टिकिया
कचरी के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- बेसनमे तरकारी मिलाए छानल बड़ी
Noun
- a snack of fried vegetable mashed in gram flour.
कचरी के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- कचरे की जाति का फल जो बहुत छोटी होती है और बिना बोए बाजरे आदि के खेत में उग आती है (यह स्वाद में मीठी और खट्ठी होती है, इसे साग-सब्जी में ताजा या सूखी अवस्था में डाला जाता है, लोगों की धरणा के अनुसार इसके सेवन से अन्य स्थान का पानी नहीं लगता और प्रदेश में
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा