कनागत

कनागत के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

कनागत के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अश्विन (क्वार) के महीने का अँधेरा पाख या कृष्णपक्ष जिसमें हिंदू अपने पितरों का श्राद्ध करते हैं, पितृपक्ष

    विशेष
    . प्राय: यह पक्ष उस समय पड़ता है जब सूर्य कन्या राशि में जाते हैं। इसी से 'कन्यागत' नाम पड़ा। इस समय श्राद्धादि पितृकर्म करना अच्छा समझा जाता है।

    उदाहरण
    . आय कनागत फूले काँस। बाह्मन कूदें सौ सौ बाँस।

  • श्राद्ध

कनागत के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कन्या राशि में स्थित सूर्य वाला माह, आश्विन, पितृ पक्ष जिसमें पितरों को श्राद्ध दिया जाता है

Noun, Masculine

  • dark half month of Ashwin in which Hindus pay homage to their ancestors

कनागत के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पितृपक्ष

कनागत के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आश्विन (क्वार) मास का कृष्णपक्ष जिसमें पितरों का श्राद्ध किया जाता है

कनागत के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • श्राद्ध, पितृपक्ष (कन्या राशि में आने के कारण इस पक्ष को कनागत कहते हैं, एक अन्य विश्वास के अनुसार इन दिनों पितृमंडल भूमंडल से निकटतम दूरी पर होता है), आश्विन पूर्णिमा से अमावस्या तक का 16 दिन का समय
  • वह धार्मिक कृत्य जो पितरों की तृप्ति के लिए किया जाता है (तर्पण, पिंडदान तथा ब्रह्मभोज इसके मुख्य अंग हैं)

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा