कंचन

कंचन के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

कंचन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • gold

कंचन के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सोना, स्वर्ण
  • धन-संपत्ति, दौलत

    उदाहरण
    . बंचक भगत कहाय राम के। किंकर कंचन कोह काम के। . चलन चलन सब कोउ कहै पहुँचै बिरला कोय। इक कंचन इक कामिनी दुर्गम घाटी दोय।

  • धतूरा
  • एक प्रकार का कचनार, लाल कचनार, रक्त काँचन
  • एक जाति का नाम

विशेषण

  • निरोग, स्वस्थ
  • स्वच्छ, सुंदर, मनोहर

कंचन के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

कंचन से संबंधित मुहावरे

कंचन के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सोना

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पवित्र

कंचन के अवधी अर्थ

कन्चन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सोना

विशेषण

  • हरा-भरा

कंचन के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सोना
  • धन-दौलत
  • धतूरा

कंचन के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • निर्मल, निरोग, स्वच्छ

कंचन के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कांचन, सोना
  • धन-दौलत

कंचन के ब्रज अर्थ

कञ्चन

पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • सोना, सुवर्ण

    उदाहरण
    . कंचन के बिछुवा पहिरावत, प्यारी सखी परिहास बढ़ायो।

  • धन-संपत्ति
  • धतूरा
  • एक प्रकार का कचनार, रक्त कांचन
  • एक जाति-विशेष

विशेषण

  • निरोग, स्वस्थ
  • स्वच्छ, मनोहर, सुंदर

कंचन के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सोना
  • धन-संपत्ति
  • सोने का रंग
  • लालिमा लिए पीला रंग

विशेषण

  • रोग रहित, निर्मल, स्वच्छ

कंचन के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • स्वर्ण

Noun, Masculine

  • gold

कंचन के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कंचन, सोना
  • धन-संपत्ति

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा