कंठ

कंठ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

कंठ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the throat
  • neck
  • larynx, voice-box

कंठ के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गला, गरदन, टेंटुआ

    उदाहरण
    . मेली कंठ सुमन की माला।

  • गले का वह भीतरी भाग जिसके अंदर वे नलियाँ होती हैं जिनसे भोजन पेट में जाता है और आवाज़ या स्वर निकलता है, घाँटी

    उदाहरण
    . समुद्र मंथन से निकले विष का पान करने से भगवान शिव का कंठ नीला हो गया।

  • स्वर, आवाज़, शब्द, जैसे—उसका कंठ बड़ा कोमल है

    उदाहरण
    . अति उज्वला सब कालहु बसे। शुक केकि पिकादिक कंठहु लसै।

  • वह लाल नीली आदि कई रंगों की लकीर जो सुग्गों, पंडुक आदि पक्षियों के गले के चारों ओर जवानी में पड़ जाती है, हँमली, कक्ष

    उदाहरण
    . राते श्याम कंठ दुइ गीवाँ। तेहि दुई फंद डरो सठ जीवाँ।

  • किनारा, तट, तीर, काँठा

    उदाहरण
    . वह गाँव नदी के कंठ पर बसा है।

  • अधिकार में, पास

    उदाहरण
    . निज कंठन षुरसांन।

  • मैनफल का पेड़, मदन वृक्ष

कंठ के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

कंठ से संबंधित मुहावरे

कंठ के अंगिका अर्थ

कण्ठ, कन्ठ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • स्वरनालिका, गला
  • ध्वनि

कंठ के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गला

कंठ के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गला, हलक़
  • स्वर, आवाज़

कंठ के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जीभ की जड़ के नीचे का स्वर तंत्र जहां से ध्वनि निकलती है, गला
  • कंठ में जमा हुआ मैल

Noun, Masculine

  • larynx; accumulated scum.

कंठ के बुंदेली अर्थ

कण्ठ

विशेषण

  • गला, हलक़

    उदाहरण
    . उदा. माथे में बल अनओ मोरी माता से कंठन लेत बसेरी, लो.गी.।

  • स्वर, आवाज़
  • कंठस्थ, याद

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गला कुछ विशेष संदर्भों में

कंठ के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गले के अंदर का भाग, नरेटी

कंठ के मैथिली अर्थ

कण्ठ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ग्रीवा
  • गला

Noun, Masculine

  • neck
  • throat

कंठ के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गला

अन्य भारतीय भाषाओं में कंठ के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

कंठ - کنٹھ

गला - گلا

लय - لے

सुर - سر

पंजाबी अर्थ :

गला - ਗਲਾ

संघ - ਸੰਘ

गुजराती अर्थ :

गळुं - ગળું

सूर - સૂર

साद - સાદ

कोंकणी अर्थ :

गळो

स्वर

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा