karketan meaning in hindi

कर्केतन

  • स्रोत - संस्कृत

कर्केतन के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक रत्न या बहुमूल्य पत्थर, जमुर्रद

    विशेष
    . कर्केतन या जमुर्रद हरे या नीले रंग का होता है। अच्छा जमुर्रद दूब के रंग का और बिना सूत का स्वच्छ होता है। जमुर्रद से बिल्लौर कट जाता है। जमुर्रद को काटने के लिए नीलम और मानिक की आवश्यकता होती है। इसको घिसने से इसमें से एक प्रकार की चमक निकलती है। दक्षिण भारत में कोयमबटूर के पास इसकी खान है। यह और जगह भी नीलम और पन्ने के साथ मिलता है। भारतवर्ष के अतिरिक्त सिंहल, उत्तरी अमेरिका, मिश्र, रूस (यूराल पर्वत), ब्राजील आदि स्थानों में भी यह होता है। जिस कर्केतन में सूत होता है अर्थात् जो बहुत स्वच्छ नहीं होता और मटमैले रंग का होता है, उसे लसुनिया कहते हैं।

  • एक मणि जो लाल, पीली, हरी, श्वेत या काले रंग की होती है, घृतमणि

    विशेष
    . ऐसा कहा जाता है कि घृतमणि के धारण करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

कर्केतन के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा