कर्मठ

कर्मठ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

कर्मठ के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • diligent, assiduous, active and energetic (person)

कर्मठ के हिंदी अर्थ

करमठ

विशेषण

  • जो बराबर और अच्छी तरह सब या बहुत काम करता रहता हो, काम में चतुर
  • जो धर्म-शास्त्रों आदि में बतलाए हुए सब काम ठीक और पूरी तरह से करता हो, धर्म संबंधी कृत्य करने वाला, कर्मनिष्ठ

    उदाहरण
    . करमठ कठसलिया कहै, ज्ञानी ज्ञान विहीन। तुलसी त्रिपथ बिहाइ गो, राम दुआरे दीन।

  • जो परिश्रम करता हो
  • कुशलतापूर्वक काम करने वाला; कर्मनिष्ठ
  • शास्त्रविहित कर्मों को ठीक प्रकार से करने वाला
  • जिसने कई प्रशंसनीय और स्तुत्य कार्य किए हों
  • कर्मठ (बहुत काम करनेवाला)
  • जिसने बहुत-से अच्छे तथा बड़े बड़े काम किये हों
  • जो बराबर और अच्छी तरह सब या बहुत काम करता रहता हो

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शास्त्रविहित अग्निहोत्र, संध्या आदि नित्य कर्मों को विधिपूर्वक करने वाला व्यक्ति
  • कर्मकांडी व्यक्ति

    उदाहरण
    . कर्मठ कठमलिया कहै, ज्ञानी ज्ञानीविहीन।

  • परिश्रम करने वाला व्यक्ति

कर्मठ के गढ़वाली अर्थ

करमठ

  • कर्मनिष्ठ, कार्य कुशल, परिश्रमी
  • active, energetic, industrious, assiduous.

कर्मठ के ब्रज अर्थ

करमठ

विशेषण

  • कर्मनिष्ठ

कर्मठ के मगही अर्थ

करमठ

विशेषण

  • परिश्रमी; कर्मनिष्ठ, धर्मसंबंधी कामों को करने वाला

संज्ञा

  • कर्मकांड, पूजा पाठ, यज्ञ, श्राद्ध आदि की विधि

कर्मठ के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • सक्रिय, कर्तव्यनिष्ठ
  • धर्मकर्मपरायण, नैष्ठिक

Adjective

  • active, dutiful
  • observant.

अन्य भारतीय भाषाओं में कर्मठ के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

मेहनती - محنتی

पंजाबी अर्थ :

कामा - ਕਾਮਾ

गुजराती अर्थ :

महेनतु - મહેનતુ

कोंकणी अर्थ :

कर्मठ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा