कठौता

कठौता के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

कठौता के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine, Singular

  • a wooden cup, wooden vessel to getting water out of the boat

कठौता के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन

  • मल्लाही कश्ती से पानी निकालने का लकड़ी का बरतन, लकड़ी का कटोरे जैसा कम गहरा एवं चौड़ा बरतन जिसमें खाने की चीज़ें रखी जाती हैं, कठैला, कठौत, काष्ठपात्र, कूँड़ा

    उदाहरण
    . आटा सानने के लिए वह कठौते को धो रहा है। . केवट राम रजायसु पावा। पानि कठौता भरि लै आवा।

कठौता के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

कठौता के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लकड़ी का बड़ा पात्र

कठौता के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • काठ का बड़ा थाल जिसकी बारियाँ ऊँची होती हैं जिससे इसमें अधिक वस्तु रखी जा सके

  • काठ का बना थाल

कठौता के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • काठ का वह छिछला बर्तन, जिसमें प्रायः खाने का सामान रखा जाता है

कठौता के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • काठ का चौड़ा बड़ा बर्तन

कठौता के ब्रज अर्थ

कठला

संज्ञा, पुल्लिंग

  • काठ का बरतन, लकड़ी का एक औंडा बरतन

कठौता के मगही अर्थ

  • बड़ा कठौत

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा