कवच

कवच के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

कवच के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • armour, amulet
  • shell

कवच के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लोहे की कड़ियों के जाल का बना हुआ पहनावा जिसे योद्धा लड़ाई के समय पहनते थे, ज़िरह-बक्तर, वर्म, सँजोया

    उदाहरण
    . आक्रमण से बचने के लिए कवच का प्रयोग किया जाता था।

  • वह ऊपरी परत जिसके अंदर या नीचे कोई जीव रहता हो

    उदाहरण
    . कछुए का कवच बहुत कड़ा होता है।

  • फल, बीज, वनस्पति आदि का आवरण, छाल, छिलका

    उदाहरण
    . कई बीजों का कवच बहुत मज़बूत होता है।

  • तंत्र शास्त्र का एक अंग जिसमें भिन्न-भिन्न मंत्रों द्वारा अपने शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों की रक्षा के लिए प्रार्थना की जाती है

    विशेष
    . लोगों का विश्वास है कि कवच का पाठ करने से उपासक समस्त बाधाओं से रक्षित रहता है। इसे कोई कोई भोजपत्र पर लिखकर ताबीज़ बनाकर भी पहनते हैं।

  • विपत्तियों में अपनी रक्षा के लिए भोजपत्र आदि पर लिखा हुआ कोई मंत्र जिसे गंडे, जंतर, ताबीज़ आदि के रूप में कमर, गले, बाँह आदि में पहनते हैं

    उदाहरण
    . माँ ने अपने बच्चे को कवच पहनाया है।

  • तांत्रिक मंत्र 'हूँ', हुँकार
  • वह वस्तु जिससे किसी वस्तु आदि को आच्छादित किया जाए या ढकने की वस्तु

    उदाहरण
    . कवच से वस्तुएँ सुरक्षित रहती हैं।

  • बड़ा नगाड़ा जो लड़ाई के समय बजाया जाता है, एक प्रकार का बड़ा ढोल, पटह, डंका

    उदाहरण
    . कवच को युद्ध के समय बजाया जाता था।

  • लड़ाई के जहाज़ों, गाड़ियों आदि पर रक्षा के लिए लगी हुई लोहे की मोटी चादरें
  • पाकर का पेड़

विशेषण

  • (समस्त पदों के अंत में) जिसमें किसी उग्र प्रभाव से स्वयं रक्षित रहने अथवा आवृत्त पदार्थ को रक्षित रखने का गुण या शक्ति हो, जैसे—अग्नि-कवच, जल-कवच आदि

कवच के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

कवच के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

कवच के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • लड़ाई के समय शरीर पर पहना जाने वाला लोहे का बक्तर
  • मंत्रयुक्त यंत्र, ताबीज़

    उदाहरण
    . पहिरे गरे गुटिका कवच रचि ।

  • पाकर का वृक्ष

कवच के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लोहे आदि का बना वह आवरण जो लड़ाई के समय हथियारों से योद्धा को सुरक्षा प्रदान करता है
  • तंत्र में वे मंत्र जो आपत्तियों में अपनी अथवा अपने अंगों की रक्षा के उद्देश्य से पढ़े जाते हैं

Noun, Masculine

  • armour
  • hymn praying for physical protection

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा