केंद्र

केंद्र के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

केंद्र के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • (the) centre

केंद्र के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी वृत्त के अंदर का वह बिंदु जिससे परिधि तक खींची हुई सब रेखाएँ परस्पर बराबर हों, वृत्त का मूल बिंदु

    उदाहरण
    . इस वृत्त के केंद्र बिंदु से जाती हुई एक रेखा खींचो।

  • किसी निश्चित अंश से 90, 180, 270 और 360 अंश के अंतर का स्थान
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के दो केंद्र—शीघ्र केंद्र और मंद केंद्र, ग्रह के मध्य में से मंदोच्च घटाने से मंद केंद्र और शीघ्रोच्च घटाने से शीघ्र केंद्र का ज्ञान होता है
  • जन्मकुंडली में ग्रहों का पहला, चौथा, सातवाँ और दसवाँ स्थान

    उदाहरण
    . ज्योतिषी जी केंद्र को शुभ फलदायी बता रहे हैं।

  • वह स्थान आदि जो किसी घटना, कार्य आदि से सबसे अधिक प्रभावित हो या किसी कार्य, घटना आदि मुख्य बिंदु हो

    उदाहरण
    . कल आए भूकंप का केंद्र मेरा शहर रहा।

  • वह स्थान जो किसी कार्य आदि के लिए नियत हो या वहाँ कोई कार्य विशेष रूप से होता हो

    उदाहरण
    . दिल्ली नेताओं के लिए एक राजनीतिक केंद्र है।

  • (लाक्षणिक) वह वस्तु जिसमें आपकी रुचि हो या जिस पर आपका ध्यान केंद्रित हो

    उदाहरण
    . मैदान में खेल रहे खिलाड़ी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होते हैं।

  • किसी राज्य या राष्ट्र की वह सर्वप्रधान सरकार या शासन सत्ता जिसका प्रमुख स्थान उसकी राजधानी में होता है और जो वहाँ से सारे देश पर शासन करती है

    उदाहरण
    . नई दिल्ली देश की सत्ता का केंद्र है।

  • वह मूल या मुख्य कार्यालय जहाँ से चारों ओर दूर-दूर तक फैले हुए अन्य कार्यालयों का संचालन होता है

    उदाहरण
    . सभी राजनीतिक दलों के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में हैं।

  • किसी कार्य या गतिविधि (शिक्षा, व्यापार, कला, लेखन, शोध आदि) का स्थान, वह भवन जो किसी विशेष काम के लिए समर्पित हो या जहाँ कोई विशेष काम होता हो जैसे— ललितकला केंद्र, विज्ञान केंद्र
  • किसी उपकरण का वह बिंदु जिसके चारों ओर कोई वस्तु घूमती है
  • किसी वस्तु के उत्पादन, वितरण आदि का स्थान केंद्र
  • किसी वस्तु का वह केंद्रीय अंश या भाग जहाँ से उसके सभी छोर समान दूरी पर पड़ते हों
  • परमाणु का मध्य भाग जिसमें धनात्मक आवेश होता है
  • सदा रहने का स्थान
  • बीच का भाग या स्थान, मध्य भाग

केंद्र के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

केंद्र के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मध्य बिंदु, मध्य भाग
  • प्रधान स्थान

केंद्र के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मध्य

Noun, Masculine

  • centre

अन्य भारतीय भाषाओं में केंद्र के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

मर्कज़ - مرکز

पंजाबी अर्थ :

केंदर - ਕੇਂਦਰ

गुजराती अर्थ :

केंद्र - કેંદ્ર

मध्यबिंदु - મધ્યબિંદુ

वच्चेनुं - વચ્ચેનું

कोई वस्तुनुं मध्य या मुख्य स्थान - કોઈ વસ્તુનું મધ્ય યા મુખ્ય સ્થાન

कोंकणी अर्थ :

केंद्र

मदलो भाग

केंद्रीय

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा