खर्चा

खर्चा के अर्थ :

खर्चा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ख़र्च, व्यय

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लागत
  • ख़र्च

खर्चा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • expenditure, expense
  • cost, outlay

खर्चा के हिंदी अर्थ

ख़र्चा, खरचा, ख़रचा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दैनिक ज़रूरतों, जैसे खाना-कपड़ा इत्यादि के लिए दी जाने वाली धनराशि

    उदाहरण
    . आज के समय में घर का ख़र्चा चल पाना कठिन है।

  • कोई काम पूरा करने के लिए पारिश्रमिक, मूल्य आदि के रूप में धन देने या लगने की क्रिया

    उदाहरण
    . इस भवन के निर्माण में लाखों रुपए का ख़र्चा हो गया है।

  • ख़र्च करने के लिए मिलने वाला धन

    उदाहरण
    . तुम्हें जेब ख़र्चा नहीं मिलेगा।

  • उतना धन जितना कोई चीज़ तैयार करने में लगे, लागत

    उदाहरण
    . इस घर को बनवाने के लिए कितना ख़र्चा रखा गया है?

  • काम में आने या लगने की क्रिया, ख़पत

    उदाहरण
    . अपने देश में चावल का कुछ ज्यादा ही ख़र्चा है।

  • व्यय

    उदाहरण
    . तुमने यात्रा में कितना खर्चा किया है?

  • देखिए 'ख़र्च'

खर्चा के अवधी अर्थ

खरचा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ख़र्च

खर्चा के बघेली अर्थ

खरचा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हलवाहे का पारिश्रमिक ख़र्च
  • दाँत खोदने वाली सीक

खर्चा के बज्जिका अर्थ

खरचा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ख़र्च, व्यय

खर्चा के बुंदेली अर्थ

खरचा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ख़र्च करने के लिए मुद्रा
  • व्यय

खर्चा के मगही अर्थ

खरचा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ख़र्च

खर्चा के मैथिली अर्थ

खरचा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रख-रखाव की लागत
  • व्यय भार

Noun, Masculine

  • cost of maintenance
  • provision for maintenance

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा