खेत

खेत के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

खेत के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह भुमिखंड जो जोतनें बोने और अनाज आदि की फसल उत्पन्न करने के योग्य हो, जोतने बोने की जमीन, क्रि॰ प्र॰—जोतना, —निराना, —बोना
  • खेत में खड़ी हुई फसल, क्रि॰ प्र॰—काटना, —खाना
  • किसी चीज के विशेषत: पशुओं आदि के उत्पन्न होने का स्थान या देश, जैसे,—यह घोड़ा अच्छे खेत का है
  • समरभुमि, रणक्षेत्र

    उदाहरण
    . हतौं न खेत खेलाइ खेलाई । तोहि अबहि का करौ बड़ाई ।

  • तलवार का फल

खेत के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a field, farm

खेत के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • जोतने बोने और उपज उगाने की जगह

खेत के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • खेत

खेत के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जमीन का वह टुकड़ा जो जोता बोया जाता है

खेत के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • क्षेत्र, कृषि योग्य सम- तल पाटव या गड़ भी प्रयुक्त, मैदान

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कृषि योग्य समतल खेती सामान्य प्रयोग में खेति-पाति कृषि के लिए प्रयुक्त होता है, खेती शब्द का भी प्रयोग चलता है, इसका मूल कुश (अफ्रीका) का शेत

खेत के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फसल पैदा करने हेतु जमीन

Noun, Masculine

  • farm, cultivable land.

खेत के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • ज़मीन

खेत के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कृषि-क्षेत्र, रण-क्षेत्र

खेत के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • कृषि योग्य भूमि , क्षेत्र

    उदाहरण
    . देख न क्यों कढि तेरे सु खेत तें, धाइ गई छुटि गाइ हमारी।

  • खेत पर खड़ी फसल ; रणक्षेत्र

    उदाहरण
    . कालि पवाड़ने खोत में कामसेन महराज ।

  • तलवार का फल ; राज्य

    उदाहरण
    . रामचंद्र से पुत्र बिना मैं भूजब क्यों यह खेत ।

खेत के मगही अर्थ

खेत-बधार

संज्ञा

  • जोतने, बोने योग्य जमीन; खेती की जमीन का आर या सीमा दिया टुकड़ा, टोपरा; खेत में लगी फसल; लड़ाई का मैदान; क्षेत्र, स्थान

खेत के मैथिली अर्थ

खेतिहा, खेतिहर, खेत-बारी

संज्ञा

  • कृषिभूमि
  • क्षेत्र, जमीन

Noun

  • agricultural farm/ land.
  • field, ground.

खेत के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • क्षेत्र, कृषि, भूमि।

खेत के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह भूमि जिसमें खेती की जाती है
  • निर्जन या पड़त की भूमि
  • युद्ध - भूमि
  • देश या प्रदेश
  • लंबा चौड़ा क्षेत्र या भूभाग-गंगाजी के खेत मैं म्हारा बस्या देस हरियाणा सै
  • फ़सल

अन्य भारतीय भाषाओं में खेत के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

खेत - ਖੇਤ

गुजराती अर्थ :

खेतर - ખેતર

उर्दू अर्थ :

खेत - کھیت

कोंकणी अर्थ :

शेत

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा