किन्नर

किन्नर के अर्थ :

किन्नर के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पुराणानुसार देवलोक के एक प्रकार के गायक उप-देवता जिनका मुख घोड़े के समान कहा गया है

    उदाहरण
    . कुंडली किन्नरी झांझ बहु भांति आवत उपगे।

  • तंबूरा अथवा सारंगी

    उदाहरण
    . बाजत ताल, मदंग और किन्नर की जोरी।

किन्नर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a mythical being with a human figure and the head of a horse, reckoned among the Gandharvas or celestial choristers
  • a race celebrated as musicians
  • a eunuch

किन्नर के हिंदी अर्थ

किंनर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पुराणानुसार एक प्रकार के देवता

    विशेष
    . इन देवताओं का मुख घोड़े के समान होता है। ये गायन और संगीत में अत्यंत कुशल होते हैं। ये पुलस्त्य ऋषि के वशंज माने जाते हैं।

    उदाहरण
    . किन्नर नाच-गाकर देवताओं का मनोरंजन करते हैं।

  • आजकल गाने-बजाने का पेशा करने वाली एक जाति
  • वर्तमान समय में 'हिजड़ा' के लिए शिष्टोक्ति
  • गुफा, खोह, कंदर

    उदाहरण
    . कपि कुल विपन रीछ गिर किन्नर, सुर गुर सरग समावै।

किन्नर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

किन्नर के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अतीत में हिमालय में बसने वाली एक जाति

विशेषण

  • नपुंसक, हिजड़ा

Noun, Masculine

  • a race that lived in Himalaya long ago.

Adjective

  • impotent, eunuch.

किन्नर के बघेली अर्थ

क्रिया-विशेषण

  • बात-बात में तर्क-वितर्कपूर्ण पूछताछ

किन्नर के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पुराणवर्णित दिव्य प्राणी जो नाच-गानें में प्रवीण माने जाते हैं

Noun, Masculine

  • a race of divine beings known for excellence in dance and music

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा