क्रांति

क्रांति के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

क्रांति के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a revolution

क्रांति के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • राजनीति में वह स्थिति जिसमें विद्रोहियों ने सफलतापूर्वक शासन की बागडोर अपने हाथों में ले ली हो, राजनीतिक परिदृश्य में वह स्थिति जिसमें विद्रोह द्वारा शासन में परिवर्तन हो जाए, राज्य क्रांति

    उदाहरण
    . रूस की ऐतिहासिक क्रांति से ज़ार के स्वेच्छाचारी शासन का अंत हुआ था।

  • वह बहुत बड़ा परिवर्तन जिससे किसी स्थिति का स्वरूप बिल्कुल बदल जाए, एक दशा से दूसरी दशा में परिवर्तन, उलट-फेर

    उदाहरण
    . भारतीयों ने अंग्रेज़ों के खिलाफ़ क्रांति छेड़ी, तो देश में स्वतंत्रता का सूर्योदय हुआ।

  • किसी भी क्षेत्र में विशेष परिवर्तन

    उदाहरण
    . इस नई वैक्सीन की खोज से चिकित्सा की दुनिया में क्रांति आ गई है।

  • डग भरने की क्रिया, क़दम रखना, एक स्थान से दूसरे स्थान पर गमन, गति
  • किसी को अभिभूत करके उससे आगे बढ़ने या उस पर विजय प्राप्त करने की क्रिया या भाव
  • खगोल में वह कल्पित वृत्त जिस पर सूर्य पृथ्वी के चारों ओर घूमता जान पड़ता है
  • खगोलीय नाड़ी-मंडल से किसी नक्षत्र की दूरी, नक्षत्रों की पारस्परिक दूरी
  • शोभा, तेजस्विता

    उदाहरण
    . कहा क्रांति छबि बरनों बरनत बरनि न जाय। . षोडश मान हंस की क्रांति, अमर चीर पहिरै बहु भाँती।

क्रांति के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

क्रांति के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

क्रांति के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • राज्य-व्यवस्था का उलट-फेर, राज्य क्रांति,
  • किसी को अभिभूत करके उस पर विजय प्राप्त करने की क्रिया
  • सूर्य द्वारा पृथ्वी के चारों ओर घूमने का मार्ग
  • नक्षत्रों की पारस्परिक दूरी
  • कांति

    उदाहरण
    . फैली बाहर बदन क्रांति।

क्रांति के मैथिली अर्थ

क्रान्ति

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सुधार हेतु पूर्वस्थापित व्यवस्था का अतिक्रमण
  • सीमा-रेखा लाँघना

Noun, Feminine

  • revolution
  • crossing over

अन्य भारतीय भाषाओं में क्रांति के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

इंकलाब - انقلاب

पंजाबी अर्थ :

करांती - ਕਰਾਂਤੀ

गुजराती अर्थ :

क्रांति - ક્રાંતિ

कोंकणी अर्थ :

क्रांती

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा