क्षेत्र

क्षेत्र के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

क्षेत्र के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • field, ground, range
  • region, area

क्षेत्र के हिंदी अर्थ

क्षैत्र

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह स्थान जहाँ अन्न बोया जाता हो, खेत
  • समतल भूमि, मैदान
  • वह जगह जहाँ कोई चीज़ पैदा हो, उत्पत्ति स्थान
  • स्थान, प्रदेश, जैसे —हरिहर क्षेत्र, कुरुक्षेत्र
  • पुण्यस्थान, तीर्थस्थान
  • राशि (मेष आदि)
  • स्त्री, जोरू
  • शरीर, बदन
  • गीता के अनुसार पाँचों ज्ञानेंद्रियाँ, पाँचों कर्मेंद्रियाँ, मन, इच्छा, द्वेष, सुख, दुःख, संस्कार चेतनता और धृति
  • अंतःकरण
  • वह स्थान जो रेखाओं से घिरा हुआ हो
  • बाड़ा, घेरा
  • गृह, घर
  • रेखाचित्र, रेखांकन
  • विकिरण करने वाले पिंड के चारों ओर की जगह जिसमें विद्युत चुंबकीय दोलन उसी तरह के दूसरे पिंड पर जो उसके संपर्क में नहीं है, ज़ोर लगाता है

    उदाहरण
    . इस पिंड का क्षेत्र बहुत शक्तिशाली है।

  • एक माना हुआ क्षेत्र जिसमें कोई सक्रिय रहे, कार्य करे, कार्य संचालित हो या उस क्षेत्र में नियंत्रित हो अथवा उसकी शक्ति बनी रहे

    उदाहरण
    . इस उपग्रह का क्षेत्र बहुत बड़ा है। . राजनीतिक क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण है। . वह शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही आगे है। . यह क़ानून के क्षेत्र के बाहर है।

  • किसी का लंबा या फैला हुआ स्थानिक भाग या क्षेत्र

    उदाहरण
    . यह भारत का कृषि उत्पादक क्षेत्र है। . आकाशीय क्षेत्र में खगोलीय पिंड स्थित हैं।

  • ज़मीन का एक भाग, भूखंड

    उदाहरण
    . ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बिजली की समस्या बनी हुई है।

  • लोगों का वह समूह जो समाज या अर्थव्यवस्था का अंग होते हैं

    उदाहरण
    . वे किसी सार्वजनिक क्षेत्र में काम करते हैं।

  • वह स्थान जिसमें कोई विशेष कार्य किया जाए या होता हो या जो किसी विशेष काम के लिए आरक्षित हो

    उदाहरण
    . सैनिकों के प्रशिक्षण क्षेत्र में हम नहीं जा सकते।

  • वह भौगोलिक क्षेत्र जो किसी प्रभुत्व-सम्पन्न राज्य के अधिकार क्षेत्र में हो

    उदाहरण
    . कुछ अमरीकी सैनिक जापानी राज्य क्षेत्र में तैनात हैं।

  • संगणक विज्ञान में एक या एक से अधिक संकेतों का समूह जिसमें सूचना की एक ईकाई होती है

    उदाहरण
    . संगणक आज की तारीख़ को तीन सुनिश्चित क्षेत्रों में दर्शाता है दिन, माह और साल।

  • कार्यक्षेत्र

    उदाहरण
    . सरकार ने कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र विस्तृत किए हैं।

  • प्रभाग
  • थल
  • नगर खंड
  • कार्य के लिए संभावना अवकाश

क्षेत्र के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

क्षेत्र के गढ़वाली अर्थ

छेत्तर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • स्थान
  • भूखंड
  • अंचल

Noun, Masculine

  • zone, area, region.

क्षेत्र के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खेत
  • पुण्य भूमि, सिद्ध स्थान, तीर्थ
  • द्रव्य
  • शरीर
  • राशि
  • स्त्री

क्षेत्र के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कार्यवश या अधिकारानुसार परिसीमित भूभाग
  • खेत
  • इलाक़ा
  • प्रदेश

Noun, Masculine

  • area of operation
  • farm
  • region

अन्य भारतीय भाषाओं में क्षेत्र के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

खेत - کھیت

ख़ित्ता - خطہ

इलाक़ा - علاقہ

पंजाबी अर्थ :

खेतर - ਖੇਤਰ

इलाका - ਇਲਾਕਾ

गुजराती अर्थ :

क्षेत्र - ક્ષેત્ર

जमीन - જમીન

खेतर - ખેતર

स्थान - સ્થાન

जगा - જગા

कोंकणी अर्थ :

शेत

क्षेत्र

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा