la.Daanaa meaning in hindi

लड़ाना

लड़ाना के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

लड़ाना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • लड़ने का काम दूसरे से कराना, लड़ने के लिए प्रेरित करना; लड़वाना, जैसे,—उन दोनों को तुम्ही लड़ा रहे हो
  • लाड़ प्यार करना, दूलार करना, प्रेम से पुचकारना

    उदाहरण
    . नव नव लाडू लड़ाई लाड़ली नाहीं नाहीं यहाँ ब्रज जावरो ।

  • झगड़ मे प्रवृत्त करना, कलह के लिय उद्यत करना
  • एक वस्तु को दूसरी से वेग या झटक के साथ मिला देना, टक्कर खिलाना, भिड़ाना
  • लक्ष्य पर पहुचाना, किसी स्थान पर फेंकना या डालना, जैसे,—निशाना लड़ाना, आँख लड़ाना
  • परस्पर उलझाना, जैसे,—पतंग लड़ाना, ङोरा लड़ाना
  • सफलता के लिये व्यवहार में लाना, सिद्धि के लिये संचालित करना, जैसे, युक्ति लड़ाना, बुद्धि लड़ाना

लड़ाना के अंगिका अर्थ

लड़ाना

क्रिया

  • दूसरे को लड़ने में प्रवृत करना, कलह के लिए उद्यत करना

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा