lapaknaa meaning in hindi

लपकना

लपकना के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

लपकना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • चटपट या तेज़ी से चल पड़ना, तुरंत दौड़ पड़ना

    उदाहरण
    . उसने लपककर भागते हुए चोर को पकड़ लिया।

  • वेग से गमन करना, तेज़ी से जाना या चलना

    उदाहरण
    . वह उसी और लपका चला जा रहा है।

  • आक्रमण के लिए दौड़ पड़ना, झपटना

    उदाहरण
    . शेर उसकी ओर लपका।

  • कोई वस्तु लेने के लिये झट से हाथ बढ़ाना

    उदाहरण
    . तुम सभी चीज़े लेने के लिए लपकते हो।

  • उड़ती, गिरती या फेंकी हुई वस्तु को ज़मीन छूने से पहले ही हवा में पकड़ लेना

    उदाहरण
    . उसने उछली हुई गेंद लपकी।

  • किसी एक दिशा में एकदम से तेज़ गति से आगे की ओर बढ़ना या जाना

    उदाहरण
    . पहचान का व्यक्ति देखते ही बच्चा लपका।

  • पाने के लिए हाथ बढ़ाना
  • सहसा बहुत जल्दी, तेज़ी या फुरती से आगे बढ़कर पकड़ना

    उदाहरण
    . खिलाड़ी ने मैदान से बाहर जाते गेंद को लपका।

  • टूट पड़ना

लपकना से संबंधित मुहावरे

लपकना के अँग्रेज़ी अर्थ

Intransitive verb

  • to catch (as गेंद लपकना )
  • to rush forth
  • to pounce upon, to go out with a gusto

अन्य भारतीय भाषाओं में लपकना के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

लपकना - لپکنا

पंजाबी अर्थ :

बोचणा - ਬੋਚਣਾ

लपकणा - ਲਪਕਣਾ

लपकना कैच करना - ਲਪਕਨਾ ਕੈਚ ਕਰਨਾ

गुजराती अर्थ :

लपकवुं - લપકવું

पकडी लेवुं - પકડી લેવું

झीलवुं - ઝીલવું

कोंकणी अर्थ :

ताबडतोब

पकडप

धरप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा