लेख

लेख के अर्थ :

लेख के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an article
  • paper
  • writing, handwriting
  • writ

लेख के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • लिखे हुए अक्षर, लिपि
  • किसी विषय या मुद्दे पर गद्य में लिखित विचार आदि, लिखी हुई बात
  • निबंध; मज़मून
  • लिखावट, लिखाई
  • किसी विषय पर गद्य के रूप में लिखकर प्रकट किए हुए विचार जो किसी प्रकाशन का स्वतंत्र हिस्सा होता है

    उदाहरण
    . उसका अशिक्षा पर लिखा लेख आज के समाचार-पत्र में छपा है।

  • लेखा, हिसाब किताब

    उदाहरण
    . गुन औगुन बिधि पूछव होइहि लेख अउ जोख ।

  • पंक्ति, लकीर, रेखा
  • लिखी हुई वस्तु

    उदाहरण
    . पत्र, दस्तावेज, पद्य, गद्य आदि सभी लेख हैं ।

  • ताम्र-पत्रों, शिला-लेखों, सिक्कों आदि में लिखे या उत्कीर्ण किए हुए अक्षर, बात या विवरण
  • पत्र, चीठी
  • किसी विषय का वह सविस्तार विवेचन जिसमें उससे संबंध रखने वाले अनेक मतों, विचारों, मंतव्यों आदि का तुलनात्मक और पांडित्यपूर्ण विवेचन हो
  • देव, देवता

    उदाहरण
    . चढ़े विमानन लेख अलेखन वर्षहि मुदित प्रसूना ।

  • किसी सतह पर लिखे हुए या मुद्रित वह अक्षर या चिह्न जो किसी भाषा की ध्वनियों या शब्दों को दर्शाते हैं
  • आय-व्यय आदि का विवरण
  • किसी अदालत या न्यायिक अधिकारी द्वारा जारी वह पत्र या कानूनी दस्तावेज़ जिसके द्वारा किसी को कोई आज्ञा या आदेश दिया जाता हो

विशेषण

  • लेख्य, लिखने योग्य
  • लेखा करने योग्य, हिसाब के लायक

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लकीर, पक्की बात

    उदाहरण
    . विश्वं- भर श्रीपात त्रिभुवनपति वेद विदित यह लेख।

लेख के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लिखी हुई बात, लिखाई,लिपि

लेख के कन्नौजी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • लिखावट.2. लिखी बात

लेख के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लिखा गया, लिखित, लिखे हुए अक्षरों का समूह; लिखावट, लिखाई, किसी विषय पर लिखे हुए विचार; विधि का लेख

Noun, Masculine

  • something written, writing; correspondence, an article, composition; fate.

लेख के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • लिखावट

लेख के ब्रज अर्थ

लेखन

पुल्लिंग

  • देखिए : 'लिपि'

    उदाहरण
    . लेखि निज भाग लेख रेख तिन आनन की।

लेख के मगही अर्थ

अरबी ; संज्ञा

  • (लीक) लकीर, रेखा; ध्रुव सत्य, पक्की बात, होनी; लिखाबट; गद्य में लिखा किसी विषय का विवरण, निबंध

लेख के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • लिखनाइ, 2. लिखल कोनहु वस्तु
  • आलेख, निबन्ध आदि रचना जे पत्र-पत्रिकामे प्रकाशनार्थ पठाओल जाए
  • दस्ताबेज, अभिलेख

Noun

  • anything written.
  • article, media write-up.
  • record, document.

लेख के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लेख, दस्तावेज।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा