लोहा

लोहा के अर्थ :

लोहा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • iron
  • (a) very hard
  • very strong

लोहा के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रसिद्ध धातु जो संसार के सभी भागों में अनेक धातुओं के साथ मिली हुई पाई जाती है

    विशेष
    . इसका रंग प्रायः काला होता है। वायु या जल के 'संसर्ग से इसमें मोर्चा लग जाता है। भारतवर्ष में इस धातु का ज्ञान वैदिक काल से चला आ रहा है। वेदों में लोहे को साफ़ करने की विधि पाई जाती है और उससे बने कठिन और तीक्ष्ण हथियारों का उल्लेख मिलता है। लोहे का ज्ञान पहले संसार में किसे, कब, कहाँ और किस प्रकार हुआ, इसका उल्लेख नहीं मिलता। वैद्यक शास्त्र के अनुसार लोहा पाँच प्रकार का होता है- काँची, पाडि, कात, कालिग और वज्रक। इनमें काँची, पाड और कालिग क्रमशः दक्षिण की काँचीपुरा, पंडा और कलिंग देश के लोहे के नाम हैं, जो वहाँ के खाना से निकलते थे। जान पड़ता है, वज्रक उस लोहे को कहते थे, जो आकाश से उल्का के रूप में गिरता था, क्योंकि बहुत दिनों से संसार में यह बात चला आता है कि बिजली से या उल्कापात में लोहा गिरता है। कति हर एक स्थान के शुद्ध किए लोहे को कहते हैं। इन्हीं पाँच प्रकार के लोहों का प्रयोग वैद्यक में सर्वश्रेष्ठ मानकर लिखा गया है। यह बलप्रद, शोथ, शूल, अर्श कुष्ट, पांडु, प्रमेह मेद और वायु का नाशक, आँखों की ज्योति और आयु को बढ़ाने वाला, गुरू तथा सारक माना जाता है। कुछ लोगों का तो यह भी मत है कि लोहा सब रोगों का नाश कर सकता है और मृत्यु तक की हटा देता है। वैद्यक में लोहे के भस्म का प्रयोग होता है। भारतवर्ष का लोहा प्राचीनकाल में संसार भर में प्रख्यात था। यहाँ के लोगों को ऐसे उपाय मालूम थे जिनसे लोहे पर सैकड़ों वर्षों तक ऋतु का प्रभाव नहीं पड़ता था और वर्षा तथा वायु के सहन से तथा मिट्टी में गड़े रहने से उसमें मोर्चा नहीं लगता था। दिल्ली का प्रसिद्ध स्तंभ इसका उदारहण है, जिसे पंद्रह सौ वर्ष से अधिक बीत चुके हैं। उस पर अभी तक कही मोर्चे का नाम तक नहीं है।आज कल लोहे को जिस प्रणाली से साफ़ करते हैं, वह यह है- खान से निकले हुए लोहे को पहले आग में डालकर जला देते हैं, जिससे पानी और गंधक आदि के अंश उसमें से निकल जाते हैं। फिर उस लोहे को कोयले या पत्थर के चूने के साथ मिलाकर बड़ी में डालकर गलाते हैं। इससे ऑक्सिजन का अंश, जो पहली बार जलाने से नहीं निकल सकता है, निकल जाता है। इतना साफ़ करने पर भी लोहे में पोत सैंकड़ा दो से पाँच अंश तक गंधक, कार्बन, सिलिका, फॉसफोरस, एल्युमिनियम आदि रह जाते हैं। उन्हें अलग करने के लिए उसे फिर भट्टी तैयार करके गलाते हैं और तब धन से पोटते हैं। पहले को देगचून और दूसरे को लोहा या कमाया हुआ लोहा कहते हैं। इस कच्चे लोहे में भी सैकड़ा पीछे 015 से 05 तक कार्बन मिला रहता है। उसी कार्बन का निकलना प्रधान काम है। इस्पात में सैकड़े पीछे 6 से 2 तक कार्बन होता है। उत्तम लोहा वही माना जाता है, जिस पर अम्ल या एसिड आदि का कुछ भी प्रभाव न पड़े। विशुद्ध लोहे का रंग चाँदी की तरह सफे़द होता है और जिला करने पर वह चमकने लगता है या लोहे को घिसा जाए, तो उससे एक प्रकार की गंध सी निकलती है। पुराणों में लिखा है कि प्राचीनकाल में जब देवताओं ने लामिल दत्य का वध किया, तब उसी के शरीर से लोहा उत्पन्न हुआ। तीक्ष्ण, मुड़ और कांत लोहों के पर्याय भी अलग-अलग हैं। तीक्ष्ण के पर्याय शस्त्रायस, शास्त्र्य, पिंड, शठ, आयस, निशित, तीव्र, खग, चित्रायस, मुंडज इत्यादि। मुंड के पर्याय- दृषत्सार, शिलात्मज, अश्मज, कृषि लौह इत्यादि। कुछ लोगों का कथन है कि आदि में 'लोहा' ताँबे को कहते थे। कारण यह है कि 'लौह' शब्द का प्रधान या यौगिक अर्थ है- ला। पीछे इसका प्रयोग लोहे के लिए करने लगे। पर यह कथन कई कारणों से ठीक नहीं जान पड़ता। एक कारण यह है कि वेदों में लौह और अयस् शब्दों का प्रयोग प्रायः सब धातुओं के लिए मिलता है। दूसरे यह कि अब लोहे को आधुनिक विद्वान लाल रंग का कारण मानने लगे हैं। उनकी धारणा है कि रक्त में लोहे के अंश ही के कारण ललाई है और मिट्टी में लोहे का अंश मिला रहने से ही मिट्टी के बर्तन और ईंटें आदि पकाने पर लाल हो जाती है।

  • अस्त्र, हथियार

    उदाहरण
    . नेही लोहा नूर लखि कटत कटाच्छन माँहि। असनेही हित खेत तजि भागत लोहे जाहिं।

  • लड़ाई, युद्ध
  • लोहे की बनाई हुई कोई चीज़ या उपकरण

    उदाहरण
    . पवन समान सुद्र पर धावहिं। बूड़ि न पाँव पार होइ आवहिं। थिर न रहहिं रिस लोह चलाहीं। भआजहिं पूँछ सीस उपराहीं। . लगाम, कवच आदि। . राजा धरा आन के तन पहिरावा लोह। ऐसी लोह सो पहिरे चेत श्याम की ओह।

  • लाल रंग का बैल
  • धाक, दबदबा, प्रभुत्व
  • कपड़े की शिकन दूर करने वाली धोबी की इस्तिरी

विशेषण

  • लाल
  • बहुत अधिक कड़ा, कठोर

लोहा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

लोहा के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

लोहा से संबंधित मुहावरे

लोहा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लोह धातु

लोहा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पथरी के राजा गजराजा का पुत्र, मलखान का साला. (आ०) 2. एक प्रसिद्ध धातु. 3. हथियार. 4. धाक

लोहा के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • एक धातु

लोहा के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • लोहा बनाने की लौह-खनिज, लौह अयस्क, लोहे का बना सामान, अस्त्र-शस्त्र, हथियार, कपड़े पर कलफ करने का साधन विशेष

लोहा के मैथिली अर्थ

  • लोह

अन्य भारतीय भाषाओं में लोहा के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

लोहा - لوہا

आहन - آہن

पंजाबी अर्थ :

लोहा - ਲੋਹਾ

गुजराती अर्थ :

लोह - લોહ

लोढुं - લોઢું

लोखंड़ - લોખંડ

कोंकणी अर्थ :

लोखंड

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा