lokpaal meaning in english

लोकपाल

लोकपाल के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

लोकपाल के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the protector of the world

लोकपाल के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जन समूह के हितों की रक्षा करने के लिए नियुक्त व्यक्ति, समूह या संस्था

    उदाहरण
    . यदि किसी नागरिक का काम तय समय सीमा में नहीं होता है, तो लोकपाल ज़िम्मेदार अधिकारी पर जुर्माना लगाएगा और वह जुर्माना शिकायतकर्ता को मुआवज़े के रूप में मिलेगा।

  • पुराणानुसार दसों दिशाओं के पालन करने वाले देवताओं में से प्रत्येक, दिक्पाल

    विशेष
    . पुराणानुसार आठ दिशाओं के अलग अलग लोकपाल हैं। यथा—इंद्र पूर्व दिशा का; अग्नि दक्षिण-पूर्व का; यम दक्षिण का; सूर्य दक्षिण-पश्चिम का; कुबेर उत्तर का और सोम उत्तर- पूर्व का। किसी-किसी ग्रंथ में सूर्य और सोम के स्थान पर निऋति और ईशानी या पृथ्वी के नाम मिलते हैं।

  • अवलोकितेश्वर बोधिसत्व का एक नाम
  • किसी देश का प्रधान शासक और स्वामी, नरेश, राजा, नृपति

    उदाहरण
    . दिगपालन की भुवपालन की लोकपालन की किन मातु गई च्वै।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा