lopaamudraa meaning in hindi

लोपामुद्रा

  • स्रोत - संस्कृत

लोपामुद्रा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अगस्त्य ऋषि की स्त्री का नाम, लोपा

    विशेष
    . पुराणों में लिखा है कि अगस्त्य ने बहुत दीर्घकाल तक ब्रह्मचर्य धारण किया था और वे विवाह नहीं करते थे। एक बार उन्होंने स्वप्न में देखा कि हमारे पितर गड्ढे में उल्टे लटके हुए हैं। अगस्त्य ने उन्हें इस प्रकार अधोमुख लटका देखकर उनसे कारण पूछा। पितरों ने कहा कि यदि तुम विवाह करके संतान उत्पन्न करो, तो हम लोगों को इस यातना से छुट्टी मिले। अगस्त्य ने बहुत ढूँढा, पर उनको सर्वलक्षणों से युक्त कोई कन्या विवाह करने योग्य नहीं मिली। निदान उन्होंने सब प्राणियों के उत्तम-उत्तम अंग लेकर एक कन्या बनाई। उस समय विदर्भ देश का राजा संतान के लिए यज्ञ कर रहा था। अगस्त्य जी ने लोपामुद्रा उसी विदर्भराज को प्रदान की। जब वह बड़ी हुई, तब अगस्त्य जी ने विदर्भराज से कन्या की याचना की। विदर्भराज ने लोपामुद्रा अगस्त्य जी को सौंप दी और अगस्त्य जी ने उसका पाणिग्रहण कर उसे अपनी पत्नी बनाया।

  • एक तारे का नाम जो दक्षिण में अगस्त्य मंडल के पास उदय होता है

लोपामुद्रा के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सूचनार्थ : औपचारिक आरंभ से पूर्व यह हिन्दवी डिक्शनरी का बीटा वर्ज़न है। इस पर अंतिम रूप से काम जारी है। इसमें किसी भी विसंगति के संदर्भ में हमें dictionary@hindwi.org पर सूचित कीजिए या सुझाव दीजिए।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा