luutaa meaning in english
लूता के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a spider
लूता के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
- मकड़ी, ऊर्णनाभ
-
फफोले की तरह की फुंसी जो, कहते हैं, मकड़ी के मूतने से निकलती है, मकड़ी का रोग, वुक्का, मर्मव्रण
विशेष
. वैद्यक के ग्रंथों में 'लूता' रोग कई प्रकार का कहा गया है और कई प्रकार की विषैली मकड़ियों की चर्चा है। जैसे— त्रिमड़ला, श्वेता, कपिला, रक्तलूता इत्यादि। विष के संबंध में कहा गया है कि मकड़ी के थूक, नख, मूत्र, रज, शुक्र और पुरीष के द्वारा विष का संचार होता है। लूता रोग यदि अच्छा न हो, तो आदमी मर जाता है। - पिपीलिका, च्यूँटी
हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
लकड़ी जिसका एक सिरा जलता हो, लूका, लुआठा
उदाहरण
. सोवत मनसिज आनि जगायो पठै सँदेस स्याम के दूते । बिरह समुद्र सुखाय कौन बिधि किरचक योग अग्नि के लूते ।
लूता के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएलूता के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएलूता से संबंधित मुहावरे
लूता के अंगिका अर्थ
लूत्ती
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- लुआठी, मकड़ी, फफोले जैसे— फुंसिया
लूता के ब्रज अर्थ
- मकड़ी, उरणंनाम
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा