माधव

माधव के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

माधव के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an epithet of Lord Krishṉā
  • the spring (season)

माधव के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • मधु जैसा, शहद के समान, मीठा
  • मधुनिर्मित
  • वसंत ऋतु संबंधी, बसंती

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हिन्दुओं के एक प्रमुख देवता जो सृष्टि का पालन करने वाले माने जाते हैं, विष्णु भगवान्, नारायण

    उदाहरण
    . राम और कृष्ण माधव के ही अवतार हैं।

  • यदुवंशी वसुदेव के पुत्र जो विष्णु के मुख्य अवतारों में से एक हैं, श्रीकृष्ण

    उदाहरण
    . सूरदास माधव के परम भक्त थे।

  • चैत्र के बाद और ज्येष्ठ के पहले का हिंदी महीना जो अंग्रेज़ी महीने के अप्रैल और मई के बीच में आता है, वैशाख मास

    उदाहरण
    . किसी गमन जनु दिननाथ उत्तर संग मधु माधव लिए।

  • सर्वप्रधान मानी जाने वाली वह ऋतु जो माघ के दूसरे पक्ष से प्रारम्भ होकर चैत के प्रथम पक्ष तक की मानी गई है, वसंत ऋतु

    उदाहरण
    . माधव के आगमन पर प्रकृति खिल उठी है।

  • एक वृत्त का नाम जिसके प्रत्येक चरण में आठ जगण होते हैं तथा इसी का दूसरा नाम 'मुक्तहरा' है
  • एक राग जो भैरव राग के आठ पुत्रों में से एक माना जाता है
  • एक प्रकार का संकर राग जो मल्लार, विलावल और नट नारायण को मिलाकर बनाया गया है

    उदाहरण
    . माधव मल्लार, बिलावल और नटनारायण के योग से बनता है।

  • मधूक वृक्ष, महुआ
  • काला उर्द
  • इंद्र
  • परशुराम
  • यादवगण
  • सायणाचार्य के भाई का नाम

    विशेष
    . ये १५वीं शती में थे। ऋग्वेद की टीका इन्होंने और सायण ने संयुक्त रूप में की थी। स्मृति के व्याख्याताओं में इनका स्थान प्रमुख है। इनके पिता का नाम मायण था।

माधव के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कृष्ण

माधव के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भगवान विष्णु, नारायण, श्रीकृष्ण

    उदाहरण
    . माधव के बिछुरे तै पल न परति कल परी है तपति अति मानौ तन।

  • वैशाख मास
  • बसंत ऋतु
  • राग विशेष जो भैरव राग के आठ पुत्रों में से है
  • संकर राग जो मल्लार, बिलावल और नरनारायण के सम्मिश्रण से बनता है
  • काला उर्द
  • किरातार्जुनीय काव्य के प्रसिद्ध टीकाकार

माधव के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भगवान् कृष्ण
  • वैशाख मास
  • वसन्त ऋतु

Noun, Masculine

  • lord Krisna.
  • the second month.
  • spring season.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा