माँट

माँट के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

माँट के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मिट्टी का बड़ा बरतन जिसमें अनाज या पानी आदि रखते हैं, मटका, कुंडा, घड़ा

    उदाहरण
    . मानो नील माँट महँ बोरे लै यमुना जु पखारे। . पुनि कमंडलु धरयो तहाँ सो बढ़ि गयो कुंभ धरि बहुरि पुनि माँट राख्यो ।

  • घर के ऊपर की कोठरी, कोठा
  • घर का ऊपरी भाग, अटारी

माँट के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मटका

माँट के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • माटी, मिट्टी
  • निर्जीव शरीर, मृतिका, शव

माँट के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मिट्टी का बड़ा पड़ा, मटका

    उदाहरण
    . कंचन माट भराइ के रंग डोरी।

माँट के मगही अर्थ

मांट

संज्ञा

  • (मिट्टी, मटका) मिट्टी का बड़ा घड़ा, चरूआ, ठील

माँट के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मिट्टी का बड़ा मटका जो अन्न मापने, अन्न रखने या उत्सवों में पानी रखने के काम आता है
  • वह मटका जिस पर हाथ की थपकी या कंकड़ आदि से ढोलक के समान ताल लगाई जाती है

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा